- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Roads Potholes Water Supply Project
भंडारा की सड़कों पर हादसों का खतरा, मंडरा रहीं मौत! गड्ढों का नहीं, लोगों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा
Bhandara News: भंडारा की सड़कें गड्ढों में तब्दील, अधूरी गटर व जलापूर्ति योजना से शहर की सूरत बिगड़ गई है। 3 साल से नागरिक परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा, प्रशासन पर गुस्सा फूटा।
- Written By: आकाश मसने

भंडारा की सड़क उखड़ी (फोटो नवभारत)
Bhandara News In Hindi: भंडारा शहर की सड़कें नागरिकों के लिए सुविधाजनक सफर का मार्ग नहीं रह गई है, बल्कि हादसों का खतरा बन गई हैं। भूमिगत गटर और जलापूर्ति योजना के अधूरे कार्यों और उखड़ी सड़कों ने पूरे शहर को गड्ढों का जाल बना दिया है। तीन साल से अधिक समय बीतने के बावजूद न सड़कें दुरुस्त की गईं, न योजना पूरी हुई। नागरिकों का सब्र अब टूटने लगा है और प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा साफ झलकने लगा है।
शहर में पिछले कुछ वर्षों से भूमिगत गटर और जलापूर्ति योजना का काम जारी है। इस योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन कार्य पूरा न होने से शहर की सूरत पूरी तरह बिगड़ चुकी है। नागरिकों को रोजाना गड्ढों से भरी सड़कों से गुजरना पड़ता है। यह स्थिति अब सिर्फ परेशानी तक सीमित नहीं रही, बल्कि हादसों का बड़ा कारण बन गई है।
पहले चरण में अधिकांश मुख्य सड़कों पर पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन कई वार्डों में अभी तक खुदाई नहीं हुई। इससे नागरिकों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। खात रोड, राजगोपालचारी वार्ड, संताजी वार्ड, आंबेडकर वार्ड जैसे क्षेत्रों की हालत अत्यंत दयनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से वाहन चालक हर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। खासकर रात के समय ये खड्डे बड़े खतरे का कारण बनते हैं। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पिछले तीन वर्षों से यह योजना कछुआ गति से चल रही है। प्रशासन ने केवल अस्थायी तौर पर सीमेंट का प्लास्टर कर खानापूर्ति की, जो अब उखड़ चुका है।
ठेकेदारों की मनमानी चल रही
नागरिकों का कहना है कि योजना का काम गुणवत्तापूर्ण नहीं है और केवल ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। यही वजह है कि दो वर्ष बीतने के बावजूद कई सड़कें अपनी मूल स्थिति में वापस नहीं लौटी हैं। इस बदहाली से शहर के चारों ओर फैली बस्तियों के हजारों नागरिक रोजाना प्रभावित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में स्थानियों को बल्ले-बल्ले, सफारी के लिए मिलेगा डिस्काउंट
चिंताजनक बात यह है कि इतने बड़े पैमाने की समस्या होने के बावजूद आवाज उठाने वाले लोग कम हैं। यही कारण है कि नगर पालिका प्रशासन और भी लापरवाह होता जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि अब उनकी सहनशीलता की सीमा खत्म हो चुकी है और जल्द ही आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
भंडारा बन गया गड्डों का शहर
शहर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सड़कें पहले ही जर्जर हैं, ऊपर से बढ़ता ट्रैफिक दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा कर रहा है। वर्षों से शहर के सौंदर्यीकरण की योजनाएं भी अधूरी पड़ी हैं। कौन सा क्षेत्र विकसित हुआ और कौन उपेक्षित, इस पर कोई स्पष्ट जवाब संबंधित विभागों से नहीं मिलता।
इस ढुलमुल रवैये ने नागरिकों का आक्रोश और भड़का दिया है। नागरिकों की मांग है कि भूमिगत गटर और जलापूर्ति योजना का काम जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। शहर की सड़कों की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित और पूर्ववत स्थिति में लाया जाए। लोगों का साफ कहना है कि अब गड्डों का शहर नहीं, बल्कि सुरक्षित और सुंदर भंडारा चाहिए।
Bhandara roads potholes water supply project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














