-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Police Conducted Raid On Ipl Bookies Under All Out Combing Operation
All Out Combing Operation: अब IPL सट्टेबाजों की खैर नहीं, भंडारा पुलिस ने शुरू की छापामार कार्रवाई
- Written By: आकाश मसने
भंडारा पुलिस ने आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू की है। इसी के तहत जिलेभर में 'ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन' शुरू किया गया है। पुलिस ने इसके तहत छापामार कार्रवाई शुरू की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
भंडारा: आईपीएल मैचों के दौरान कई बेरोजगार युवक अवैध सट्टेबाजी के जाल में फंसते नजर आते हैं। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए भंडारा जिले के पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने कड़ा कदम उठाते हुए इस पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू की है। इसी के तहत जिलेभर में ‘ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन’ शुरू किया गया है। सभी पुलिस थानों को विशेष निर्देश दिए हैं कि आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा लगाने वाले बुकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए।
इस अभियान के तहत भंडारा जिले के तुमसर पुलिस थाना क्षेत्र में 5 जगह, मोहाडी तहसील के आंधलगांव में 1 जगह और भंडारा तहसील के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 1 जगह छापा मारा गया। 7 जगहों पर छापा मारकर बड़े स्तर पर आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई की गई।
क्रिकेट के चल रहे मैचों पर सट्टा लगाने वाले बुकियों की लाइव लोकेशन, नोटिस पर छोड़े गए आरोपियों की निगरानी, गांव की सीमा छोड़कर भागने वाले आरोपी, कार्रवाई के बाद नागपुर, गोंदिया एवं सीमावर्ती मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भागने वाले बुकियों से वसूली करने वाले स्थानीय साथियों पर जिले की पुलिस ने पैनी नजर रखी है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
23 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आईपीएल सट्टेबाजी से उपजे पैसों के विवाद के चलते 27 मार्च को देसी कट्टा कांड में फंसे 3 आरोपी, 11 अप्रैल को आंधलगांव छापेमारी में 6, 18 अप्रैल को तुमसर पुलिस की कार्रवाई में 6, 19 अप्रैल की रात की छापेमारी में 4, एक अन्य मामले में 2, और स्थानिक अपराध शाखा की ओर से जवाहरनगर में पकड़े गए 2 इस तरह कुल 23 आरोपी पुलिस के जाल में फंस चुके हैं। भले ही इन्हें नोटिस देकर छोड़ा गया हो, लेकिन पुलिस लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
7 लाख से ज्यादा का माल जब्त
पुलिस अधीक्षक हसन के नेतृत्व में अब तक की गई छापेमारी में पुलिस ने 7 लाख 71 हजार रुपए से अधिक का माल जब्त किया है। इसमें आरोपियों के महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, नकद राशि, और दोपहिया वाहन शामिल हैं। अब तक की पुलिस कार्रवाई में आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले सबसे ज्यादा बुकी तुमसर क्षेत्र में पाए गए हैं।
Bhandara police conducted raid on ipl bookies under all out combing operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













