चुनावों के लिए EVM का ‘सुरक्षा कवच’, ईवीएम होंगी सील, भंडारा में 28 केंद्रों पर लाइव निगरानी
EVM Security Arrangement: भंडारा नगरपालिकाओं के चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। ईवीएम सीलिंग की गई। 24x7 सुरक्षा, लाइव कैमरा निगरानी और 770 मशीनें उपयोग में है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
चुनावों के लिए EVM का ‘सुरक्षा कवच’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Municipal Elections: भंडारा जिले की चारों नगरपालिकाओं में होने वाले आगामी चुनावों के लिए प्रशासन द्वारा मतदान कर्मियों और मतदान केंद्रों की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। साथ ही ईवीएम सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना स्थल और विशेष व्यवस्थाओं का विस्तृत एवं सख्त नियोजन किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएँ इस प्रकार की गई हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। ईवीएम सीलिंग का महत्वपूर्ण कार्य 29 नवंबर, शनिवार को किया जाएगा। मतदान के बाद मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए सभी नगरपालिकाओं में स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं, जहाँ 24 घंटे पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी। मशीनों पर लगातार सीसीटीवी निगरानी भी रहेगी, ताकि पारदर्शिता पर किसी भी प्रकार का संदेह न रहे।
महिला मतदाताओं की सुविधा और सशक्तिकरण हेतु भंडारा, तुमसर और पवनी में एक-एक पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं, जो पूर्णतः महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। साथ ही भंडारा नगरपालिका के 28 मतदान केंद्रों पर लाइव कैमरा व्यवस्था सक्रिय रखी जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया पर रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।
स्ट्रॉन्ग रूम का स्थान
- भंडारा-पुलिस बहुउद्देशीय सभागार
- तुमस-तहसील कार्यालय
- पवनी-नगर पालिका विद्यालय
- साकोली-सेंदूरवाफा-तहसील कार्यालय
- जोनल अधिकारी एवं मतदान टीमें
नगर पालिका मतदान केंद्र जोनल अधिकारी मतदान टीमें
- भंडारा 103 10 115
- तुमसर 50 6 60
- पवनी 28 4 32
- साकोली-सेंदूरवाफा 30 6 35
ये भी पढ़े: स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों का ‘स्पर्श’ के कारण अटका वेतन, तकनीकी समस्या से 1200 परिवारों की परेशानी
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
भंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
Bhandara News: समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग बच्चों को मिली नई पहचान, शिक्षा के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
मतगणना की तैयारी
मतगणना 3 दिसंबर को होगी। कुल 26 मतगणना टीमें नियुक्त:
- भंडारा-15
- तुमसर-5
- पवनी-7 (1 आरक्षित)
- साकोली-6
प्रशासन का दावा है कि चुनाव व मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएगी।
770 ईवीएम मशीनें होंगी उपयोग में
चुनाव में कुल 770 ईवीएम मशीनें (559 बैलेट यूनिट + 211 कंट्रोल यूनिट) प्रत्यक्ष उपयोग हेतु तैयार है। तकनीकी समस्या की स्थिति में 161 बैलेट यूनिट और 96 कंट्रोल यूनिट अतिरिक्त रूप से उपलब्ध रहेंगी, जिससे आपातकालीन समाधान तुरंत संभव हो सकेगा।
