-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Kisan Apghat Suraksha Yojana 125 Parivar Sahayata 65 Lakh Fund Pending
किसान दुर्घटना योजना: भंडारा जिले में 186 प्रस्ताव, 125 परिवारों को मिला सुरक्षा कवच
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Farmer Accident Compensation: भंडारा जिले में किसान दुर्घटना सुरक्षा सानुग्रह अनुदान योजना के तहत 186 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 125 परिवारों को सहायता मिल चुकी है।

Bhandara Farmer Accident Relief Scheme (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Agriculture News: जोखिमों के बीच जीने वाले अन्नदाता के लिए किसान दुर्घटना सुरक्षा सानुग्रह अनुदान योजना एक बड़ा सहारा है। जिले में इस योजना के बड़ा आंकड़ा सामने आया है। दिसंबर माह की समाप्ति तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 186 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने 125 मामलों को हरी झंडी दे दी है, लेकिन निधि की कमी के चलते अभी भी 33 पीड़ित परिवारों की सहायता राशि अधर में है।
इन लंबित मामलों को सुलझाने के लिए जिले को शासन से 65 लाख रुपये के अतिरिक्त आवंटन की प्रतीक्षा है।
1 अप्रैल 2025 से शुरू हुए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान प्राप्त 186 आवेदनों का विश्लेषण किया गया है। इनमें से 183 मामले किसानों की असामयिक मृत्यु से संबंधित हैं, जबकि 3 मामले गंभीर विकलांगता के हैं। स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान 16 प्रस्तावों को तकनीकी आधार पर अपात्र मानकर खारिज कर दिया गया, वहीं 32 प्रस्तावों में दस्तावेजों की कमी दिखीं। फिलहाल 13 नए प्रस्ताव तहसील स्तर पर अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं। जिले की आवश्यकता 2.49 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसमें से दो चरणों में 1।84 करोड़ रुपये का वितरण हो चुका है।
125 परिवारों को सुरक्षा कवच
प्रथम चरण में 50 लाभार्थियों को 1 करोड़ और दूसरे चरण में 42 परिवारों को 84 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। 10 से 75 वर्ष की आयु वर्ग के वे सभी किसान इसके पात्र हैं, जिनका नाम 7/12 खतौनी में दर्ज है। यह योजना निम्नलिखित परिस्थितियों को कवर करती है। प्राकृतिक आपदाएं जैसे बिजली गिरना, भारी बाढ़ या चक्रवात, खेती के दौरान हादसे जैसे कृषि यंत्रों से चोट, तालाब में डूबना, सर्पदंश, बिच्छु का डंक या जानवरों का हमला और हादसा, नक्सली हमलों में हुई क्षति भी इसके हद में आती है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
महाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
मोहाडी-लाखनी को फंड का इंतजार
जिले की साकोली तहसील इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे अग्रणी रही है, जहां 36 में से 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है। तुमसर तहसील ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 27 में से 24 मामलों को स्वीकृत कराया है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में फह की कमी अब भी बाधा बनी हुई है। मोहाडी में 4 और लाखनी में 6 पात्र प्रस्ताव केवल इसलिए रुके हुए हैं।
ये भी पढ़े: भंडारा के बैंकों का ‘रिपोर्ट कार्ड’: सेंट्रल बैंक 128% के साथ ‘टॉपर’, यूको बैंक 15% पर फेल!
क्योंकि विभाग के पास बजट खत्म हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि यदि तहसील स्तर पर लंबित 32 प्रस्तावों के दस्तावेजों की कमियां जल्द ही संबंधित परिवारों की और से दूर कर ली जाती हैं और राज्य मुख्यालय से मांगे गए 65 लाख रुपये प्राप्त हो जाते हैं, तो जिले के उन सभी 33 परिवारों को राहत मिल सकेगी।
Bhandara kisan apghat suraksha yojana 125 parivar sahayata 65 lakh fund pending
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














