2026 में मचेगी तबाही, पैसों के मोहताज होंगे लोग, प्राकृतिक आपदाएं आएंगी, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी

Year 2026 Predictions: बाबा वेंगा ने नए साल के लिए कई भविष्यवाणी की है। जो काफी चर्चा में है। खासतौर पर आर्थिक संकट की भविष्यवाणी से लोग डरे-सहमे हैं। जानें 2026 में और क्या-क्या होगा?
2026 में मचेगी तबाही, पैसों के मोहताज होंगे लोग, प्राकृतिक आपदाएं आएंगी, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Year 2026 Baba Vanga Predictions: साल 2025 समाप्त होने को है। लोग 2026 का वेलकम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। नया साल देश-दुनिया के लिए कैसा रहे, नए साल में क्या-क्या घटनाएं घटित हो सकती हैं, ये जानने को भी लोग उत्सुक रहते हैं। जब भविष्यवाणियों की बात आती है जो बुल्गारिया के फेमस भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम सबसे पहले आता है। इनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

2026 में बाबा वेंगा ने प्राकृतिक आपदा, वैश्विक संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, एलियंस, एआई तकनीक में बदलाव जैसी कई भविष्यवाणी की है। आर्थिक संकट को लेकर बाबा ने ऐसी भविष्यवाणी है, जो दुनिया भर के लोगों को डरा रही है। भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में दुनिया में ऐसा संकट आ सकता है कि लोग पैसे-पैसे के मोहताज हो जाएंगे।

क्या आएगी आर्थिक तबाही?

लैडबाइबल की रिपोर्ट के अनुसार बाबा वेंगा ने 2026 में वैश्विक संकट की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक 2026 में डिजिटल और फिजिकल दोनों ही रूप से करेंसी ध्वस्त हो सकती हैं। इसे कैश क्रश या आर्थिक तंगी का नाम दिया जा रहा है। यह भविष्यवाणी सच होती है तो जानकारों के अनुसार 2026 में वैश्विक मंदी की स्थिति आ सकती है। इससे बैंकिंग संकट, करेंसी वैल्यू का कमजोर होना और बाजार में तरलता में कमी आएगी। इससे चेन रिएक्शन शुरू हो सकता है। इस एक संकट से अन्य कई संकट की शुरुआत होगी। इससे महंगाई, उच्च ब्याज दर और तकनीकी उद्योग में अस्थिरता भी आ सकती है। सोने का रेट आसमान छू सकता है।

भूकंप, बहुत अधिक बारिश होने की आशंका

बाबा की भविष्यवाणी के अनुसार 2026 में ऐसी कई बड़ी घटनाएं होंगी, जो देश-दुनिया को हिलाकर रख देंगी। साल 2026 प्राकृतिक तबाही का भी साल होगा। इस साल कई ऐसी प्राकृतिक आपदाएं होंगी, जो दुनिया को तहस-नहस करके रख देंगी। बाबा वेंगा का कहना है कि 2026 में भूकंप, बहुत अधिक वर्षा और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी प्राकृतिक तबाही होगी। इससे पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान होगा।

छिड़ेगा युद्ध

बाबा वेंगा के मुताबिक, 2026 में दुनिया के पूर्वी इलाके में भयानक विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह युद्ध धीर-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगा। इस विनाशकारी युद्ध का बुरा असर सबसे अधिक दुनिया के पश्चिमी इलाके में होगा। युद्ध के कारण बड़ी संख्या में जानमाल की हानि होगी। उनके अनुसार, इस युद्ध की वजह से वैश्विक शक्ति उलटफेर हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com