- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Collector Inspects Matoshree Khet Road Works Monsoon Deadline
भंडारा: खेतों की मेढ़ पर पहुंचे जिलाधिकारी, ‘मातोश्री खेत सड़क’ कार्य मानसून से पहले पूरे करने के निर्देश
Bhandara News: भंडारा जिलाधिकारी ने डव्वा और पालांदूर में मातोश्री खेत सड़क कार्यों का औचक निरीक्षण किया। किसानों की सुविधा के लिए मानसून से पूर्व गुणवत्तापूर्ण सड़कें बनाने के सख्त निर्देश

Bhandara District Collector: भंडारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कृषि मार्गों खेतरास्तों के सुदृढ़ीकरण के लिए जिले में मातोश्री पांदणखेत सड़क योजना को गति दी जा रही है। इन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने गुरुवार को भंडारा तहसील के डव्वा और लाखनी तहसील के पालांदूर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा से जुड़ी इन सड़कों का निर्माण हर हाल में मानसून शुरू होने से पहले पूर्ण किया जाए।
मातोश्री खेत सड़क योजना के तहत कच्ची सड़कों का खड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जा रहा है। अक्सर मानसून के दौरान खेतों में जाने वाले रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण किसानों को भारी परेशानी होती है और कृषि उपज को बाजार तक ले जाना कठिन हो जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन सड़कों के बनने से यह समस्या स्थायी रूप से हल हो जाएगी और ग्रामीण परिवहन सुलभ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन कार्यों को तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें बारिश शुरू होने से पहले भौतिक रूप से पूरा किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
अनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई
NEET UG परीक्षा विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छत्रपति संभाजीनगर में खरीफ बैठक के दौरान तीखी बहस: मक्का खरीद को लेकर पालकमंत्री और कांग्रेस सांसद भिड़े
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़कें केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थल का दौरा करने तथा गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।
किसान और मजदूरों से सीधा संवाद निरीक्षण दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने डव्वा और पालांदूर के किसानों से सीधा संवाद साधा और उनकी राय व समस्याओं को जाना। किसानों ने सड़क कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही, पालांदूर में कार्य कर रहे मजदूरों से चर्चा कर उनकी कठिनाइयों को समझा।
प्रशासनिक प्रमुख को सीधे अपने बीच पाकर ग्रामीणों और मजदूरों में भारी उत्साह देखा गया। यंत्रणा को दिए सूक्ष्म नियोजन के आदेश मानसून की आहट को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपलब्ध समय का सही उपयोग करने के लिए कार्यों का माइक्रो प्लानिंग सूक्ष्म नियोजन करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी के इस दौरे से राजस्व विभाग और संबंधित यंत्रणा सक्रिय हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरे के बाद रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और किसानों को जल्द ही सुसज्जित सड़कें उपलब्ध होंगी।
Bhandara collector inspects matoshree khet road works monsoon deadline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8वें वेतन आयोग में DA मर्ज करने की मांग तेज, कर्मचारियों की सैलरी 55 हजार रुपये तक बढ़ाने की तैयारी?
May 16, 2026 | 05:01 PMमध्य प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, ज्यादातर जिलों में सामान्य बारिश की संभावना
May 16, 2026 | 04:53 PMछत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
May 16, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
May 16, 2026 | 04:50 PMमहाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नित्यानंद झा संभालेंगे यवतमाल की कमान
May 16, 2026 | 04:44 PMअनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई
May 16, 2026 | 04:40 PMNEET UG परीक्षा विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
May 16, 2026 | 04:37 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











