-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Bear Attack Woman Injured Wakald Village News
भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
- Written By: केतकी मोडक
Wild Animal Attack: भंडारा के वाकल गांव में गर्मी की वजह से बरामदे में सो रही महिला पर भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज नागपुर के आईसीयू में जारी है।

भालू प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bear Attack In Bhandara: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के अंतर्गत आने वाले वाकल गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक हिंसक भालू ने घर के बाहर सो रही महिला पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। घायल महिला की पहचान 43 वर्षीय अनिता अंबादास बनकर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अनिता बनकर अपने घर के बरामदे (पोर्च) में सो रही थीं। रात करीब 12:20 बजे जंगल की दिशा से भटककर एक भालू गांव में दाखिल हुआ और उसने सीधे बरामदे में सो रही अनिता पर हमला बोल दिया। भालू ने अपने नुकीले पंजों से महिला के सिर पर गहरे घाव कर दिए।
प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर ICU रेफर
घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में अनिता को प्राथमिक उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सिर पर लगी चोटें बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMC) रेफर कर दिया। वर्तमान में महिला का उपचार नागपुर के अस्पताल के आईसीयू (ICU) में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Water Crisis: खडकवासला जलाशय समूह में बचा सिर्फ 4.13 TMC पानी, 31 अगस्त तक लगा सख्त जल कोटा
गड़चिरोली को ‘ग्रीन स्टील हब’ बनाने के लिए महाराष्ट्र ने केंद्र से मांगी 6 लौह अयस्क खदानें: CM फडणवीस
नागपुर विधान परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी वैचारिक जंग, बावनकुले और केदार ने किया जीत का दावा
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे
यह भीू पढ़ें:- जयपुर की घेराबंदी में ठाकरे के 6 बागी सांसद; संजय राउत की खुली चेतावनी बोले- सिर्फ आधे घंटे के लिए ED दे दो…
इलाज का खर्चा उठाएगा वन विभाग
टना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और बीट रक्षक एन. एम. कलंबे मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह सहायक वन संरक्षक सचिन निलख ने गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि घायल महिला के उपचार का पूरा खर्च वन विभाग वहन करेगा तथा तत्काल डेढ़ लाख रुपये की प्रारंभिक सहायता अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी।
Bhandara bear attack woman injured wakald village news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
Jun 19, 2026 | 08:22 AMToyota Hilux का नया अवतार आने को तैयार, 28 जुलाई को होगी एंट्री, लुक देख Fortuner भी पड़ सकती है फीकी
Jun 19, 2026 | 08:21 AMPune Water Crisis: खडकवासला जलाशय समूह में बचा सिर्फ 4.13 TMC पानी, 31 अगस्त तक लगा सख्त जल कोटा
Jun 19, 2026 | 08:20 AM8 महीने का सीसीटीवी डेटा गायब! अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले में SIT की जांच तेज, 250 लोगों से की पूछताछ
Jun 19, 2026 | 08:09 AMगड़चिरोली को ‘ग्रीन स्टील हब’ बनाने के लिए महाराष्ट्र ने केंद्र से मांगी 6 लौह अयस्क खदानें: CM फडणवीस
Jun 19, 2026 | 08:05 AMराजधानी में पटवारियों का पॉवर: 24 घंटे में तबादला रद्द, 46 में से 24 को राहत मिलने पर उठने लगे सवाल
Jun 19, 2026 | 08:04 AMFIFA World Cup: मंजांबी ने रचा इतिहास, आखिरी 20 मिनट में हुए 5 गोल; स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया
Jun 19, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM












