-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara 52 Roads Damaged Due To Rain
बारिश से 52 सड़कों का हाल-बेहाल, मरम्मत में देरी बना परेशानी का सबब
- Written By: आकाश मसने
Bhandara Latest News: बारिश के कारण भंडारा जिले की 52 सड़कें खराब हुई हैं। मरम्मत में देरी के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के सड़कें खराब
Bhandara News In Hindi: भंडारा में हर साल बारिश के मौसम में सड़कें क्षतिग्रस्त होना आम बात है। तेज बारिश के कारण सड़कें उखड़ जाती हैं, डामर बह जाता है और जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं। इस बार हालांकि अब तक बहुत तेज बारिश नहीं हुई है, फिर भी जिले की अनेक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।
जिला परिषद के अधीन आने वाले लोकनिर्माण विभाग के भंडारा उपविभाग में अब तक 52 सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। जुलाई माह में 35 और अगस्त माह में अब तक 17 सड़कें क्षतिग्रस्त बताई गई हैं।
इसमें से केवल जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश से जो सड़कें खराब हुई थीं, उनकी मरम्मत के लिए विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव 8 से 11 जुलाई के बीच हुई बारिश से प्रभावित 9 सड़कों को सुधारने के लिए तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Washim News: वाशिम में जुलाई में 133.3 मिमी बारिश की कमी, जलप्रकल्पों को जोरदार वर्षा का इंतजार
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
भंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
इन सड़कों के मरम्मत कार्य पर लगभग 1.05 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मगर अभी तक इस प्रस्ताव को लेकर शासन स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो मंजूरी मिली है और न ही मांगी गई धनराशि जारी की गई है। अगस्त माह में जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनके लिए अब तक कोई प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया गया है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।बरसात शुरू होते ही सड़कों की परत उखड़ जाती है। जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं और सड़कें नाले का रूप लेने लगती हैं। गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़कें टूटी हों तो किसानों को खेत तक पहुंचने में दिक्कत होती है। स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचना कठिन हो जाता है।
बीमार लोगों को अस्पताल तक लाने-ले जाने में भी बाधा उत्पन्न होती है। इस बार अब तक औसत बारिश हुई है, इसके बावजूद 52 सड़कें मामूली तौर पर खराब हो चुकी है। यदि आने वाले दिनों में भारी वर्षा हुई तो सड़कों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है। ऐसे में, मरम्मत कार्य के लिए धन की त्वरित उपलब्धता जरूरी है।
मरम्मत कार्य में देरी क्यों?
अधिकांश मामलों में सड़क मरम्मत के लिए धनराशि के प्रस्ताव तैयार करने और उनकी मंजूरी मिलने में काफी समय लग जाता है। जब तक रकम मंजूर होती है, तब तक सड़कें और अधिक खराब हो जाती हैं। फिर मरम्मत का खर्च भी दोगुना-तिगुना हो जाता है। यही वजह है कि हर साल सड़क सुधार कार्य अधूरे रह जाते हैं और जनता को केवल आश्वासन पर ही गुजारा करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर के 130 गांवों को बारिश की मार, 571.30 हेक्टेयर में खरीफ फसल डूबी, 790 किसान प्रभावित
विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात से पहले ही सड़कों की स्थिति का सर्वेक्षण कर लेना चाहिए और कमजोर सड़कों की समय रहते मरम्मत करनी चाहिए, लेकिन जब तक स्थिति गंभीर नहीं होती, तब तक संबंधित विभाग भी सक्रिय नहीं होते।
ग्रामीण और शहरी नागरिकों की स्पष्ट मांग है कि सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर लिया जाए। बरसात खत्म होने तक इंतजार करने के बजाय तात्कालिक उपाय किए जाएं, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
आपदा प्रबंधन की तरह हो काम
भंडारा जिले की 52 सड़कों का खराब होना केवल बारिश का नतीजा नहीं, बल्कि समय पर मरम्मत न होने का परिणाम भी है।अगर जुलाई में हुई समय रहते ठोस कदम न उठाए गए तो जिले के लोगों को आने-जाने में और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शासन और विभागों को चाहिए कि सड़क मरम्मत कार्य को आपदा प्रबंधन की तरह गंभीरता से लें।
Bhandara 52 roads damaged due to rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














