-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Vegetable Price Hike Inflation Market Rate
सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, जानें क्या है कारण
- Written By: आकाश मसने
Vegetable Price Hike: भंडारा में सब्जियों के दाम 20-30 रुपये किलो बढ़ गए हैं। टमाटर, प्याज, आलू सहित हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान है। आवक कम, मौसम असर इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

सब्जियों के दाम बढ़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vegetable Market Rate: लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की रसोई पर गहरा असर डाला है। आवक में कमी और परिवहन लागत बढ़ने के चलते सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। भंडारा शहर के बाजारों में बीते एक सप्ताह के दौरान सब्जियों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे गृहिणियों के बजट में बड़ा बदलाव आया है।
शहर के मुख्य सब्जी मंडी में इस समय टमाटर 50 से 60 रुपये किलो, प्याज 40 से 50 रुपये किलो, जबकि आलू 35 से 40 रुपये किलो में बिक रहा है। वहीं सबसे अधिक बढ़ोत्तरी हरी मिर्च और धनिया में देखी जा रही है। इसके अलावा, भिंडी, बैंगन, फूलगोभी, गोभी, लौकी और पत्तेदार सब्जियों की कीमतों में भी 20 से 30 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।
ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार पिछले दिनों हुई अनियमित बरसात, ठंड का असर और खेतों में फसल उत्पादन कम होना इसका मुख्य कारण है। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि ने दामों में और इज़ाफा किया है। विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में सब्जियों की नई फसल बाजार में आने पर दाम स्थिर हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं दिख रही।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग पर गड्ढों से हादसे का खतरा, सांसद पडोले ने NHAI से मांगी तत्काल कार्रवाई
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Bhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
क्या है सब्जियां के दाम?
- बैंगन- 40 से 60 प्रति किलो
- टमाटर-50 से 60 प्रति किलो
- फूलगोभी- 60 से 80 प्रति किलो
- पत्तागोबी- 40 से 60 प्रति किलो
- गाजर- 40 से 60 प्रति किलो
- भिंडी- 60 प्रति किलो
- शीमला मिर्च- 80 प्रति किलो
- बीट 60 से 80 प्रति किलो
- पालक-10-20 प्रति जुड़ी
- हरा धनिया -10 प्रति जुड़ी
- लाल भाजी-10-20 प्रति जुड़ी
- मेथी-15-20 प्रति जुड़ी
दालों का उपयोग बढ़ा
दूसरी ओर उपभोक्ता इस महंगाई से परेशान हैं। मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों के लिए सब्जियों की खरीदारी अब सिरदर्द बन चुकी है। कई नागरिकों ने बताया कि पहले जहां 100-150 रुपये में दो दिन की सब्जी आ जाती थी, वहीं अब 250-300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- चुनाव प्रचार के लिए मिलेंगे सिर्फ 4 दिन, 26 नवंबर को बंटेंगे चिह्न, 2 दिसंबर को होगा मतदान
कुछ लोगों ने महंगी सब्जियों की जगह दालों और अन्य विकल्पों का इस्तेमाल बढ़ाया है। महंगाई पर नियंत्रित करने को लेकर अभी तक शासन या प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। यदि आने वाले दिनों में सब्जियों की आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था सामान्य होती है तो कीमतों में कमी आ सकती है, लेकिन तब तक आम लोगों को इस महंगाई की मार सहनी पड़ेगी।
Bhandara vegetable price hike inflation market rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














