- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 4367 Farmers Affected In Bhandara Crops In 292 Villages Damaged By Rain
भंडारा जिले के 4,367 किसान प्रभावित, 1,692 हेक्टेयर क्षेत्र जलमग्न, 292 गांवों की फसलें क्षतिग्रस्त
Bhandara Disaster: भंडारा तहसील में 21 गांव प्रभावित हुए। 70।5 हेक्टेयर क्षेत्र में धान, सोयाबीन और सब्जियां जलमग्न हो गई। 254 किसान प्रभावित हुए। मोहाडी तहसील सबसे अधिक प्रभावित हे।
- Written By: आंचल लोखंडे

भंडारा जिले के 4,367 किसान प्रभावित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara District: 25 से 29 सितम्बर के बीच भंडारा जिले में सर्वत्र हुई तेज बारिश और तूफानी मौसम ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। लगातार बरसात और तेज हवा के कारण उगे हुए धान और अन्य खरीफ फसलें जमीन पर बिछ गईं और कई जगह पानी में डूबकर सड़ने लगीं। प्रारंभिक कृषि विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 292 गांवों में 19,8097.24 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुआई हुई। उसमें से 1,692।30 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस आपदा का सीधा असर 4,367 किसानों पर पड़ा है, जिससे उनका पूरा कृषि मौसम खतरे में पड़ चुका है।
मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में घुसा पानी नहीं निकल सका। नतीजतन धान की फसल जमीदोस्त हो गई। कई क्षेत्रों में सोयाबीन और सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों की मेहनत बर्बाद हुई है और पूरा कृषि मौसम खतरे में पड़ गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आंकड़े प्रारंभिक अनुमान पर आधारित हैं और अंतिम सर्वेक्षण के बाद आंकड़े बदल सकते हैं। भंडारा तहसील में 21 गांव प्रभावित हुए। 70.5 हेक्टेयर क्षेत्र में धान, सोयाबीन और सब्जियां जलमग्न हो गई। 254 किसान प्रभावित हुए। मोहाडी तहसील सबसे अधिक प्रभावित हे।
मोहाडी तहसील सबसे अधिक प्रभावित
मोहाडी तहसील के 86 गांवों की 715 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे 2090 किसान प्रभावित हुए। तुमसर तहसील के 78 गांवों की 317 हेक्टेयर धान फसल क्षतिग्रस्त, 658 किसान प्रभावित हुए। पवनी तहसील के 28 गांवों से 294 हेक्टेयर धान और सोयाबीन प्रभावित, 542 किसानों को नुकसान हुआ। साकोली तहसील के 22 गांवों में असर दिखा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
63 हेक्टेयर धान क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजतन 277 किसान प्रभावित हुए।लाखनी तहसील के 57 गांव, 232.8 हेक्टेयर क्षेत्र में धान और सब्जियों को नुकसान हो चुका है। 546 किसान प्रभावित हुए। लाखांदुर तहसील में नुकसान का प्रारंभिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़े: राकां एसपी में बृजेश त्रिपाठी को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
सर्वेक्षण और पंचनामे के निर्देश
शासन ने नुकसानग्रस्त खेतों का निरीक्षण कर सर्वेक्षण और पंचनामे करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के मानक के अनुसार पंचनामे बनाकर तात्कालिक नुकसान भरपाई की जाएगी। किसानों का कहना है कि बेमौसमी बारिश ने जिले के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है और शीघ्र राहत सुनिश्चित की जानी चाहिए।
4367 farmers affected in bhandara crops in 292 villages damaged by rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMपुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
May 18, 2026 | 02:17 PMआगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PMग्वालियर में टला बड़ा हादसा: गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, कोई हताहत नहीं
May 18, 2026 | 02:07 PMAlia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट
May 18, 2026 | 02:04 PMरायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 02:01 PMयवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
May 18, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM












