- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 1296 E Vehicles Hit Roads In 1 Year Fuel Prices Lack Of Charging Stations
1 साल में 1,296 ई-वाहन उतरे सड़कों पर, पेट्रोल-डीजल की महंगाई, चार्जिंग स्टेशन का अभाव
Electric Vehicles: पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों के बीच अब नागरिक पर्यावरण अनुकूल और किफायती विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) की ओर तेजी से रूझान हो रहा हैं।
- Written By: प्रिया जैस

इलेक्ट्रिक वाहन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhandara News: पिछले एक वर्ष में भंडारा जिले में कुल 1,296 ई-वाहनों की रजिस्ट्रेशन हुई है, जिनमें से सबसे अधिक दोपहिया वाहन 1,070 हैं। ई-वाहनों की लोकप्रियता का मुख्य कारण है, ईंधन खर्च में बचत, आसान रखरखाव और प्रदूषणमुक्त यात्रा। उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अनुसार, बीते एक वर्ष में भंडारा जिले में कुल 1,296 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ है।
जिनमें दोपहिया 1,070, तीनपहिया 179, चारपहिया (एलएमवी) 41, छहपहिया (एलजीवी) 6 है। यानी, लोगों ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को प्राथमिकता दी है। बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में ई-वाहन चलाना कहीं ज़्यादा सस्ता साबित हो रहा है।
सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर व बाइक को प्राथमिकता
ई-वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन जिले में चार्जिंग स्टेशनों का अभाव नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। भंडारा और साकोली नगरपालिकाओं ने मेरी वसुंधरा अभियान’ के तहत कुछ वर्ष पहले चार्जिंग स्टेशन शुरू किए थे, लेकिन अब वे कार्यरत नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती
किरीट सोमैया की बड़ी चूक: छत्रपति के वंशज और पूर्व महापौर को बताया ‘बांग्लादेशी’, मालेगांव में भारी बवाल
पोखरी घाट के पास नीलगाय को बनाया अज्ञातों ने शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
दिव्यांगों के लिए CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब टूलकिट के लिए मिलेंगे 15,000; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चार्जिंग सुविधा न होने से वाहनधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि सरकार ई-वाहन को बढ़ावा तो दे रही है, लेकिन चार्जिंग ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) तैयार करने में प्रशासन पीछे है। यदि चार्जिंग स्टेशन बढ़ाए जाएं तो नागरिकों का भरोसा और उपयोग दोनों में वृद्धि होगी।
ईंधन दरवृद्धि से ई-वाहनों की लोकप्रियता में उछाल
बीते कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में जबरदस्त प्रगति हुई है। अब बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर कार तक के कई मॉडल उपलब्ध हैं। नई बैटरियों की कार्यक्षमता बढ़ने से अब एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करना संभव हो गया है। कम रखरखाव, ईंधन खर्च में बचत और प्रदूषणमुक्त यात्रा यही तीन कारण हैं जिनसे लोग अब बड़े पैमाने पर ई-वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें – ठाकरे से है शिवसेना की पहचान, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिखाया आईना, बोले- इसलिए मिलाया BJP से हाथ
चार्जिंग स्टेशन की दिक्कत
मैं पिछले छह महीनों से इलेक्ट्रिक दोपहिया का उपयोग कर रहा हूं। एक बार चार्ज करने पर लगभग 90 किमी चलता है। पहले पेट्रोल पर 1,500–1,800 रुपये महीना खर्च होता था, अब केवल 150 रुपये में काम हो जाता है। चार्जिंग स्टेशन की दिक्कत है, लेकिन फिर भी यह वाहन सुविधाजनक और पर्यावरण के लिए बेहतर है।
- गणेश हेडावू, भंडारा (वाहनधारक)
दोपहियों की मांग दोगुनी
पिछले दो वर्षों में इलेक्ट्रिक दोपहियों की मांग दोगुनी हुई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहक पूछताछ कर रहे हैं। अगर सरकार चार्जिंग स्टेशन बढ़ाए, तो बिक्री में और बड़ी वृद्धि होगी।
स्नेहदीप मेश्राम (विक्रेता)
प्रदूषण नियंत्रण करने का लक्ष्य
ईंधन दरवृद्धि और प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिकोण से सरकार का लक्ष्य है कि नागरिक पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को अपनाएं। जीएसटी घटने से ई-वाहनों की कीमतों में कमी आई है, जिसके चलते दसहरा और दिवाली सीजन में खरीदारी में वृद्धि देखी जा रही है।
- – सतीश जाधव, उप-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
1296 e vehicles hit roads in 1 year fuel prices lack of charging stations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
द्रौपदी की मौत का रहस्य: महाभारत के बाद क्या हुआ? क्यों स्वर्ग की यात्रा में ही गिर पड़ीं
Mar 10, 2026 | 07:38 PMईरान के लिए ‘कयामत की रात’, US रक्षा मंत्री की खुली धमकी- आज बरसेंगी सबसे ज्यादा मिसाइलें; पुतिन को भी चेतावनी
Mar 10, 2026 | 07:36 PMछत्रपति संभाजीनगर: 1 अप्रैल से देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज, 18 हजार कर्मचारी तैनात
Mar 10, 2026 | 07:16 PMIndiGo को लगा बड़ा झटका! पीटर एल्बर्स ने छोड़ा CEO का पद, जानें इस्तीफे की असली वजह
Mar 10, 2026 | 07:10 PMकेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, मदुरै एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
Mar 10, 2026 | 07:09 PMT20 World Cup के बाद कब आयेगा ICC Ranking अपडेट, इन खिलाड़ियों पर है सबकी नजर
Mar 10, 2026 | 07:00 PMराशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर: अब दफ्तर के चक्कर खत्म, मोबाइल से ही मिलेगा पूरा राशन
Mar 10, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














