-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Badlapur Case Girls Physically Assaulted Multiple Times In 15 Days Sit Report
बदलापुर केस: 15 दिन में बच्चियों का कई बार हुआ यौन उत्पीड़न, SIT की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
- Written By: किर्तेश ढोबले
दो सदस्यीय समिति जांच के दौरान यह भी पाया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए शौचालय के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। हालांकि प्राथमिक जांच में यह पता नहीं चल पाया कि आरोपी की नियुक्ति आउटसोर्सिंग से की गई या किसी की सिफारिश पर काम पर रखा गया था।

15 दिन में बच्चियों का कई बार हुआ यौन उत्पीड़न (फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बदलापुर यौन शोषण मामले में दिन-ब-दिन कई बड़े खुलासे हो रहे है। जांच समिति ने प्राथमिक रिपोर्ट में स्कूल प्रशासन पर कई सवाल उठाए हैं। राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि इन मासूम बच्चियों का 15 दिनों में कई बार यौन शोषण किया गया था।
यौन शोषण की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा गठीत पुलिस महानिदेशक (आईजी) आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चियों का कई बार यौन उत्पीड़न हुआ। लेकिन स्कूल प्रशासन ने शिकायत के बाद भी मामले को दबाने का प्रयास किया। छात्रा के प्राइवेट पार्ट में घाव होने का जिक्र भी किया गया है। जांच समिति ने यह भी कहा कि इसके बावजूद अस्पताल ने इलाज में 12 घंटे लगा दिए। आरोपी अक्षय शिंदे के बारे में माना जा रहा है कि वह आदतन अपराधी है।
यह भी पढ़ें:- विदर्भ में बढ़ी हैवानियत की घटनाएं, चंद्रपुर समेत ‘इन’ जिलों में दुष्कर्म के मामले आए सामने
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बदलापुर के आदर्श बाल मंदिर में अक्षय शिंदे को संविदा पर सफाईकर्मी नियुक्त करने से पहले उसके बारे में कोई जांच नहीं की गई। अक्षय को बिना पहचानपत्र के स्कूल परिसर और शौचालयों में जाने की अनुमति दी गई।
नहीं है सीसीटीवी कैमरे
दो सदस्यीय समिति जांच के दौरान यह भी पाया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए शौचालय के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। हालांकि प्राथमिक जांच में यह पता नहीं चल पाया कि आरोपी की नियुक्ति आउटसोर्सिंग से की गई या किसी की सिफारिश पर काम पर रखा गया था।
महाराष्ट्र बंद पर रोक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को 24 अगस्त या आगे की किसी तारीख पर प्रस्तावित महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने से रोक दिया और कहा कि इस तरह के विरोध-प्रदर्शन के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होगा। विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया था। एमवीए में कांग्रेस, राकांपा (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-बदलापुर घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार का एक्शन, ठाणे और मुंबई के शिक्षा अधिकारियों को किया सस्पेंड
मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि यदि राजनीतिक दलों और व्यक्तियों को शनिवार को भारत बंद के आह्वान पर आगे बढ़ने से नहीं रोका गया, तो न केवल अर्थव्यवस्था एवं व्यापार के मामले में भारी नुकसान होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न आवश्यक सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित होंगी, जिसे रोकने की आवश्यकता है। पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
Badlapur case girls physically assaulted multiple times in 15 days sit report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














