-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Badlapur School Case Deepak Kesarkar Announced Education Officers Of Mumbai And Thane Suspended
बदलापुर घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार का एक्शन, ठाणे और मुंबई के शिक्षा अधिकारियों को किया सस्पेंड
- Written By: किर्तेश ढोबले
स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि इस कार्रवाई से बहुत कड़ा संदेश जाएगा कि सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बालासाहेब रक्षे और बीएमसी के शिक्षा अधिकारी राजेश कंकल को निलंबित कर दिया गया है।

ठाणे और मुंबई के शिक्षा अधिकारी हुए सस्पेंड (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
मुंबई: बदलापुर के स्कूल में हुई घटना के बाद एक्शन लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे और मुंबई के जिला शिक्षा अधिकारियों को निंलबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी नहीं देने के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। जबकि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मुंबई में बीएमसी के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने के लिए इसी तरह की कार्रवाई की गई। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने यह जानकारी दी है।
बीएमसी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि इस कार्रवाई से बहुत कड़ा संदेश जाएगा कि सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बालासाहेब रक्षे और बीएमसी के शिक्षा अधिकारी राजेश कंकल को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बदलापुर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, आदर्श विद्यालय के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
बालासाहेब रक्षे को किया गया सस्पेंड
केसरकर ने कहा कि बदलापुर घटना की जानकारी शिक्षा अधिकारी रक्षे को 16 अगस्त को ही मिल गई थी, लेकिन इतनी बड़ी बात उन्होंने शिक्षा विभाग को नहीं दी। उन्होंने कहा कि रक्षे ने समय पर यह जानकारी दी होती तो सरकार समय पर कार्रवाई करती और अगले दिन हुए आंदोलन और जनआक्रोश से बचा जा सकता था। रक्षे ने ऐसा नहीं किया इसलिए यह कार्रवाई की गई।
राजेश कंकल निलंबित
स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुंबई नगर निगम के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। कारण बताया गया है कि टेंजर प्रक्रिया चल रही है। केसरकर ने कहा, “रक्षे को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी न देने के लिए निलंबित किया गया है। कंकल को बीएमसी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे न लगाने के लिए निलंबित किया गया है। मैं इस मुद्दे पर दो साल से काम कर रहा हूं, अब भी काम जारी है और कैमरे अब तक नहीं लगाए गए हैं।”
सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश
बदलापुर के एक स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीते बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों को एक महीने के भीतर अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया है, ‘‘राज्य के सभी निजी स्कूलों को विभाग के नए दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है, जिसके तहत स्कूल परिसर में उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। इसका पालन न करने पर वित्तीय अनुदान रोके जाने या स्कूल के संचालन परमिट को रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Badlapur school case deepak kesarkar announced education officers of mumbai and thane suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














