- Hindi News »
- Maharashtra »
- Badlapur Case Court Asks To Submit Investigation Report On Akshay Shinde Encounter By November 18
बदलापुर केस: कोर्ट ने अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर जांच रिपोर्ट 18 नवंबर तक सौंपने को कहा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज मजिस्ट्रेट को बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के मामले पर जांच रिपोर्ट आगामी 18 नवंबर तक पेश करने का निर्देश दिया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

कोर्ट ने अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर रिपोर्ट 18 नवंबर तक सौंपने को कहा
मुंबई:बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज मजिस्ट्रेट को बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के मामले पर जांच रिपोर्ट आगामी 18 नवंबर तक पेश करने का निर्देश दिया है। आज न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने यह निर्देश और आदेश दिया कि मामले से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्रित किए जाएं, संरक्षित किए जाएं और फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा उनकी जांच की जाए।
बीते 25 सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने इस एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठाए थे। तब कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सीधा पूछा था कि यह कैसे मान लिया जाए कि 4 अफसर एक आरोपी को नहीं संभाल पाए। अदालत ने कहा कि अगर पुलिस ने पहले अक्षय शिंदेको काबू करने की कोशिश की होती तो गोलीबारी से शायद बचा जा सकता था. इस बात पर भी विश्वास नही होतो कि उसने एक पुलिस अधिकारी से पिस्तौल छीनकर गोलियां चलाईं। कोर्ट ने ने कहा कि अगर उसे पता चला कि जांच ठीक से नहीं हो रही है, तो वह उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य हो जाएंगें।
यहां पढ़ें – तिरुपति लड्डू विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आंध्र प्रदेश ने रोकी SIT की जांच
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
वहीं बेंच ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस इस घटना की जांच में मजबूत फोरेंसिक साक्ष्य भी शामिल करे, जिसमें आरोपी पुलिस की गोलीबारी में मारा गया था। कानून में यह अनिवार्य किया गया है कि हिरासत में हुई प्रत्येक मृत्यु के मामले की जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाए।
यहां पढ़ें – राजस्थान में बड़ा खेल, MBBS की पढ़ाई के बिना ही ले ली डिग्री, कोई सर्जन तो कोई गाइनी, रजिस्ट्रार सस्पेंड
इस बाबत महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने कहा कि सभी प्रासंगिक दस्तावेज जांच के लिए मजिस्ट्रेट को भेज दिए गए हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, “रिपोर्ट 18 नवंबर को हमारे समक्ष रखी जाए।”अदालत आरोपी के पिता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोपी शिंदे की मौत के मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई है। फिलहाल इस मामले की जांच CID कर रहा है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Badlapur case court asks to submit investigation report on akshay shinde encounter by november 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ranveer Singh Ban: FWICE बैन के बाद कैमरों से बचते दिखे रणवीर सिंह, बदला-बदला दिखा ‘धुरंधर’ का अंदाज
May 26, 2026 | 10:40 AMआज का मौसम: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का ‘अलर्ट’, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कब मिलेगी गर्मी से राहत?
May 26, 2026 | 10:40 AMमानसून से पहले BMC अलर्ट, मिठी नदी और नालों की सफाई 3 जून तक पूरी करने के निर्देश
May 26, 2026 | 10:32 AMनागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
May 26, 2026 | 10:25 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय चमकेगा; कमिश्नर ने कबाड़ हटाने और नई पार्किंग बनाने के दिए सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 10:20 AMस्कूल बस संचालकों ने मांगी सरकारी सब्सिडी, सिंगल शिफ्ट सिस्टम लागू करने की अपील
May 26, 2026 | 10:18 AMट्विशा शर्मा केस: सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल कोर्ट में आज सुनवाई
May 26, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














