-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Hearing In Supreme Court Today On Tirupati Laddu Controversy
तिरुपति लड्डू विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आंध्र प्रदेश ने रोकी SIT की जांच
- Written By: राहुल गोस्वामी
तिरुपति लड्डू विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। बीते 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार से कई सवाल पूछे।

तिरुपति लड्डू विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली: तिरुपति लड्डू विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। बीते 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार से कई सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि SIT जांच आदेश दिए जाने के बाद आपको प्रेस में जाने की क्या जरूरत थी। इस जांच के नतीजे आने तक क्या रुका नहीं जा सकता था।
वहीं कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से यह निर्णय लेने में सहायता करने को कहा कि क्या राज्य सरकार द्वारा गठित SIT की जांच जारी रहनी चाहिए या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए। हालांकि वहीं आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारका तिरुमाला राव ने राज्य सरकार द्वारा गठित SIT ने तिरुपति के लड्डू में पशु वसा के कथित मिलावट मामले की जांच अस्थायी रूप से रोक दी है, क्योंकि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
यहां पढ़ें – बदलापुर केस: आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर मामले पर बॉम्बे HC में आज सुनवाई, CID कर रही जांच
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
इधर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को घी की आपूर्ति करने वाली तमिलनाडु स्थित डेयरी कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बीते सप्ताह कंपनी के खिलाफ तिरुपति में दर्ज मामले के संबंध में अग्रिम जमानत के लिए आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया था।अदालत की वेबसाइट के अनुसार एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आर राजशेखरन ने 30 सितंबर को याचिका दायर की और इस पर आज यानी 3 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है।
जानकारी दें कि राजशेखरन ने राज्य सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वर्तमान याचिका के निपटारे तक पूर्वी तिरुपति थाने में दर्ज मामले के संबंध में उन्हें फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जाए। वहीं भगवान वेंकटेश्वर के अति-समृद्ध मंदिर के संरक्षक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने बीते 25 सितंबर को एआर डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मिलावटी घी की आपूर्ति के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
यहां पढ़ें – बदलापुर यौन शाेषण मामले में HC की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस
जानकारी दें कि बीते दिनों आंध्र के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि, बीते जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले लड्डू में एनिमल फैट सहित घटिया सामग्री मिली थी। वहीं गुजरात की एक निजी लैब की रिपोर्ट का हवाला देते हुए नायडू ने घी में ‘बीफ टैलो’, ‘लार्ड’ और मछली के तेल की मौजूदगी का आरोप लगाया था।
हालांकि, इसा बाबत पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा था कि उनके शासन में ऐसा कोई भी उल्लंघन नहीं हुआ है। रेड्डी ने नायडू पर ‘भगवान के नाम पर राजनीति’ करने का भी आरोप लगाया और मुख्यमंत्री को ‘एक रोगग्रस्त और आदतन झूठा’ भी करार दिया था।
Hearing in supreme court today on tirupati laddu controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










