सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis on Aurangzeb Tomb: सपा विधायक औरंगजेब को लेकर दिए बयान में बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। अबू आजमी के बयान के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद यानी छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब कब्र हटाने की मांग तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी सरकार का सवाल नहीं है, बल्कि सभी लोगों का सवाल है कि क्या इस कब्र को हटाया जाना चाहिए।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह औरंगजेब की कब्र कांग्रेस सरकार के समय संरक्षित की गई थी। यह कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है। इसलिए, इसे हटाने या कोई बदलाव करने के लिए कानून का पालन करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता है।
‘श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज’ के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और कई राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने इसे हटाने की मांग की है।
दो दिन पहले हिंदू जनजागृति समिति ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी, जिसमें पता चला कि औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर 2011 से 2023 तक 6.5 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं सिंधुदुर्ग किले के राज राजेश्वर मंदिर के रखरखाव के लिए सालाना सिर्फ 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। समिति ने इस खर्च पर सवाल उठाए हैं और इसे भेदभावपूर्ण बताया है।
हिंदू जनजागृति समिति और अन्य संगठनों ने इस मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है और कब्र को हटाने की मांग की है। उनका तर्क है कि औरंगजेब की कब्र पर भारी रकम खर्च करना अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ अन्याय है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस विवाद में मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब सरकार की अगली कार्रवाई पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलचल बढ़ सकती है।
इधर रविवार को नागपुर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव कहा कि औरंगजेब भारत के लिए आदर्श नहीं है। वह एक आक्रमणकारी था। उसका पूरा वंश बाहर से आए लुटेरों का था। बाबर भारत का निर्माण करने नहीं आया था।
उन्होंने कहा कि चाहे वह बाबर हो, उसके वंशज हों, अकबर हो या औरंगजेब, उन्होंने हरम बनाए और हमारी हजारों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ अत्याचार किए। उन्होंने हमें लूटा और शोषण किया। हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, औरंगजेब नहीं।