- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Viral Fever Cases Increasing In Chhatrapati Sambhaji Nagar
Ch. Sambhaji Nagar: मौसम बदलते ही फैली खांसी-बुखार की लहर, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
Ch. Sambhaji Nagar में बेमौसम बरसात के बाद बुखार, गले में दर्द और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जो तेजी से छोटे बच्चों और बुजुर्गों में फैल रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

वायरल फीवर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर व आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से अचानक मौसम बदलने के कारण बुखार, सर्दी-खांसी व गले में दर्द जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है।
छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी कारण अस्पतालों व निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग व विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
लक्षण व उपाय
इन मरीजों में ठंड लगना व बुखार आना, लगातार खांसी, गले में खराश व दर्द, आंखों में जलन, कमजोरी व बदन दर्द जैसे प्राथमिक लक्षण पाए जाते है। इससे बचाव के लिए भीड़-भाड से बचें, बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें, संतुलित आहार व पर्याप्त नींद लें, हाथ बार-बार धोएं, डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें। डॉक्टरों के अनुसार इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवा लेकर स्वयं इलाज करने की बजाय अपने फैमिली फिजिशियन या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। सही समय पर उपचार शुरू करने से 4 से 5 दिनों में लक्षणों में राहत मिल जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
बाहर का खाना खाने से रहें सावधान
घाटी अस्पताल मेडिसिन विभाग के सहयोगी प्रोफेसर डॉ गजानन सुरवडे के अनुसार ‘इन दिनों धूप कम निकलने व मौसम में नमी होने के कारण वायरस तेजी से फैलते हैं। पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है व दूषित पानी व भोजन से संक्रमण बढ़ सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि सड़क किनारे का खाना व असुरक्षित पानी लेने से बचें। हरी सब्जियां व मौसमी फल खाएं, नमक व तेल का सेवन कम करें। पर्याप्त नींद व संतुलित आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
ये भी पढ़ें :- हर गाँव की Laadli Behan को ₹1 लाख का ब्याजमुक्त ऋण, जनभागीदारी से बनेगा सक्षम महाराष्ट्र
डॉक्टर से सलाह जरूरी
जनरल फिजिशियन डॉ मुकेश तलरेजा ने बताया कि जुकाम, बुखार व खांसी जैसे लक्षण दिखते ही घरेलू उपचार करने की बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।एक व्यक्ति बीमार होने पर घर के बाकी सदस्यों में भी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए पूरी तरह ठीक होने तक बाहर निकलने से बचें।
Viral fever cases increasing in chhatrapati sambhaji nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PMबरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
May 12, 2026 | 05:12 PMगर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM













