बारिश में अगर बच्चों को हो जाए सर्दी-बुखार, ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत

बदलते मौसम में बच्चों को सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से राहत दिलाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू नुस्खे। आयुर्वेद में इन घरेलू नुस्खे को रामवाण माना गया है।
बारिश में अगर बच्चों को हो जाए सर्दी-बुखार, ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत
सर्दी-जुकाम या बुखार का घरेलू इलाज ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मानसून ने दस्तक दे दी है और कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इसी के साथ सर्दी-जुकाम, बुखार और ठंड लगने जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में जल्दी प्रभावित होते हैं। लिहाजा ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्ग को स्वस्थ रखना एक चुनौती होती है।

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे, जिनसे मामूली सर्दी-जुकाम या बुखार का इलाज आसानी से किया जा सकता है। हालांकि बता दें, लक्षण ज्यादा लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है।

सर्दी-जुकाम या बुखार का घरेलू इलाज :

हल्दी वाला दूध का सेवन

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को सर्दी-जुकाम या बुखार से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन बड़ा कारगर एवं असरदार माना जाता है। हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से लड़ने और गले की खराश में राहत देने में मदद करते है। ऐसे में आप बच्चों को सोने से पहले गुनगुने दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिला दें।

गुनगुना पानी

आपको बता दें, सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर बच्चों को ठंडी चीजें बिल्कुल भी नहीं देनी चाहिए। उन्हें पीने के लिए भी गुनगुना या हल्का गर्म पानी ही देना चाहिए, इससे गले की सूजन और तकलीफ कम हो सकती है।

अदरक, तुलसी और शहद का काढ़ा

गले की खराश, खांसी या बुखार में तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च और शहद का काढ़ा काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि ये काढ़ा एक साल से छोटे बच्चे को नहीं देना चाहिए।

तुलसी और अदरक का रस

बता दें, तुलसी के पत्तों और अदरक का रस थोड़े से शहर में मिलाकर देने से सर्दी-जुकाम और बुखार में राहत मिल सकती है।

सुबह अगर दिखें ये लक्षण, तो पेट के कैंसर के हो सकते हैं संकेत, न करें नज़रंदाज़

तरल पदार्थ

बुखार होने पर बच्चे को पानी पिलाएं, साथ ही उसे नारियल पानी, सूप या ताजे फलों का रस भी दें। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी।

बारिश के पानी से भी करें बचाव

  • बच्चों को बारिश में भीगने या गंदे पानी में खेलने से रोकें।
  • बच्चों के गीले कपड़े तुरंत बदल दें, साथ ही उन्हें सूखे और हल्के कपड़े पहनाएं।
  • बच्चों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, बार-बार हाथ धुलवाएं।
  • बच्चों को पौष्टिक आहार दें, जिससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • बच्चों को नींद पूरी करने और आराम करने के लिए पर्याप्त समय दें।
  • समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com