ईशान कोण में इन 4 पौधों को लगाते ही बदल जाएगी किस्मत, दूर होगा वास्तु दोष

Lucky plants For Home:वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में सही पौधे लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और वास्तु दोष दूर होता है। जानिए कौन से 4 पौधे हैं शुभ।
ईशान कोण में इन 4 पौधों को लगाते ही बदल जाएगी किस्मत, दूर होगा वास्तु दोष
ईशान कोण में इन 4 पौधों को लगाना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vastu plants For prosperity: सनातन हिन्दू धर्म में वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व होता हैं। वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना अलग महत्व बताया गया है। इनमें ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह दिशा देवताओं, जल तत्व और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है।

मान्यता है कि अगर ईशान कोण सही और शुद्ध रहे, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति बनी रहती है। वहीं, इस दिशा में कुछ शुभ पौधे लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खास पौधों के बारे में—

  • क्रासुला (जेड प्लांट)

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में क्रासुला को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ईशान कोण में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पौधा व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

  • अपराजिता का पौधा

ठीक इसी तरह अपराजिता के पौधा को भी पवित्र और सात्विक पौधा बताया गया है। कहा जाता है कि, ईशान कोण में इसे लगाने से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और सफलता मिलती है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

  • मोगरा (चमेली) का पौधा

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में मोगरा यानी चमेली के पौधे को भी शुभ माना जाता है। मोगरे की सुगंध वातावरण को शुद्ध करती है। वास्तु के अनुसार, इसे ईशान कोण में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और पारिवारिक तनाव कम होते हैं।

  • शमी का पौधा

सनातन धर्म में शमी का पौधा शनि दोष और नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक माना जाता है। इसे सही विधि से ईशान कोण में लगाने से बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता व प्रगति आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति चाहते हैं, तो ईशान कोण में इन शुभ पौधों को जरूर लगाएं। सही दिशा में लगाए गए पौधे न सिर्फ वास्तु दोष को दूर करते हैं, बल्कि जीवन में खुशहाली और तरक्की भी लाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com