- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Thousands Of Litres Of Water Spilled Onto The Road After A Main Pipeline Burst In Ajanta
Sambhajinagar: जलापूर्ति विभाग की लापरवाही से अजंता गांव में पानी बर्बाद, नागरिक परेशान
Sambhajinagar के अजंता गांव में पीने के पानी की सप्लाई करने वाली मेन पाइपलाइन फूटने से 4 दिनों तक लगातार पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया है। जलापूर्ति विभाग के कारण नागरिकों को नुकसान झेलना पड़ा।
- Written By: अपूर्वा नायक

पाइपलाइन फूटी (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar: अजंता-अंधारी मध्यम परियोजना से अजंता गांव में पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन अजंता लर्निंग हब स्कूल के सामने स्थित फिल्टर प्लांट के पास फटने से गत चार दिनों से पानी सड़क पर बह रहा है।
अजंता-बुलढाणा राजमार्ग पर रोजाना हजारों लीटर बेशकीमती पानी बर्बाद होने से नागरिकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति विभाग व ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते गांव की जलापूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। विशेष बात यह है कि इस पाइप लाइन पर लगे चार एयर वॉल्व गत दो वर्षों से निष्क्रय हैं।
नतीजतन, पाइप लाइन के अंदर हवा का दबाव निकल नहीं पाने से पाइप बार-बार फट रहा है। इस वर्ष संतोषजनक वर्षा होने से अंधारी परियोजना शत-प्रतिशत भरकर छलक रही थी, पर जलापूर्ति तंत्र की लापरवाही के चलते परियोजना का बहुमूल्य पानी बड़े पैमाने पर व्यर्थ जा रहा है। परियोजना से फिल्टर प्लांट तक लगाए गए एयर वॉल्व की मरम्मत नहीं होने के चलते पाइपलाइन में हवा का दबाव बढ़कर पाइप बार-बार फट जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
ये भी पढ़ें :- Jalna का औद्योगिक क्षेत्र संकट में: टूटी सड़कें, बिजली संकट और ट्रैफिक जाम से उद्योग थमे
जल संकट गहराने के आसार
गांव में जलापूर्ति के लिए 30 एचपी क्षमता की दो मोटरें गत वर्ष खरीदी गई थीं, परंतु ये दोनों मोटरे लगातार 24 घंटे चालू रहने के कारण तकनीकी खराबी का खतरा बढ़ गया है।।। करीब 6।5 लाख लीटर क्षमता की टंकी को भरने में 6 से 7 घंटे लगते है। फिलहाल पाइप फटने के चलते टंकी भरने में अधिक समय लग रहा है व पहले तीन दिन में होने वाली जलापूर्ति अब 5-6 दिन के अंतराल पर की जा रही है, नागरिकों ने एयर वॉल्व की तुरंत मरम्मत व पाइपलाइन की नियमित देखभाल की मांग की है। अन्यथा आने वाले समय में गांव में जल संकट गहराने की आशंका नागरिकों ने जताई।
Thousands of litres of water spilled onto the road after a main pipeline burst in ajanta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














