- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- The Rigging In The Valley And The Vacant Places For Years Was Taken Seriously By The High Court Imtiaz Jaleel
घाटी में जारी धांधलियां और सालों से रिक्त स्थानों को हाईकोर्ट ने गंभिरता से लिया : इम्तियाज जलील
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

इम्तियाज जलील
औरंगाबाद : पिछले कई सालों से मराठवाड़ा (Marathwada) सहित खानदेश (Khandesh) के 13 जिलों के गरीब और जरुरत मंद मरीजों (Patients) के लिए वरदान साबित हुए सरकारी घाटी अस्पताल (Government Hospital) में कोरोना काल से जारी धांधलियों को मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) के औरंगाबाद खंडपीठ ने काफी गंभिरता से लेकर रिक्त पदों को तत्काल भरने के आदेश दिए है। सरकारी और घाटी अस्पताल प्रशासन के लापरवाही पर याचिका कर्ता और जिले के सांसद इम्तियाज जलील (MP Imtiaz Jaleel) ने कड़ी नाराजगी जताते हुए घाटी प्रशासन के कामकाज पर कई सवाल उठाए।
उन्होंने बताया कि कोरोना में बड़ी संख्या में हुई लोगों की जान गंवाने के बाद मैंने खुद होकर औरंगाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में मैंने घाटी सहित राज्य भर के अस्पतालों में बड़ी संख्या में रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें भरने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने के लिए आदेश देने की हाईकोर्ट से मांग की थी। याचिका में जारी सुनवाई के दरमियान सरकार ने डेढ़ साल बाद यह एफिडियूट दिया है कि सरकारी और निम सरकारी अस्पतालों के लिए 10 प्रतिशत भी रिक्त स्थानों को नहीं भरा गया। इस मामले को हाईकोर्ट ने गंभिरता से लेकर रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के आदेश दिए है।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Group : धारावी के बाद मुंबई के इस इलाके को चमकाएगा अडानी ग्रुप, 36000 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट
ठाणे में अनधिकृत स्कूलों को बंद करने की उठी मांग, इस मामले के बाद खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा
मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन पर पाबंदी, अदालत ने दिया स्पष्ट आदेश
मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, दुर्गामाता विवाह हॉल पर बुलडोजर चलाने से कतरा रहे अधिकारी
बाहर से दवाईयां लाने हेतु मरीजों पर डाला जाता दबाव
सरकारी घाटी अस्पताल में हर साल करोड़ो रुपए की दवाइयां आती है। यहां गरीब और जरुरत मंद मरीज मुफ्त इलाज पाने की आस से औरंगाबाद पहुंचते है। इसके बावजूद हर डॉक्टर मरीज और उनके रिश्तदारों को बाहर के निजी मेडिकल से दवाइयां लाने के लिए डिस्क्रिप्शन लिखकर देते है। यहीं कारण है कि गत 2 सालों में घाटी अस्पताल परिसर में 26 मेडिकल खुले है। उन मेडिकल धारकों के एजंट खुले आम अस्पताल परिसर में घूमकर मरीजों को दवाइयां उनके पास से ही लेने के लिए दबाव बनाते है। जलील ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में मेडिकल इसलिए खुले है क्योंकि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की मिलीभगत से उन्हें धंधा मिल रहा है। डॉक्टरों और मेडिकल धारकों की मिलीभगत से गरीब पेशंट परेशान है। इन सारी स्थितियों से सांसद जलील ने खुद पैरवी करते हुए हाईकोर्ट को अवगत कराया। इस मामले में हाईकोर्ट ने घाटी अस्पताल प्रशासन और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। तब सरकार ने बड़ा ही हास्यास्पद जवाब देकर कंपनी से मिलने वाली दवाइयों का विवरण दिया पर यह नहीं बताया कि दवाइयों की किल्लत है। सरकार के जवाब को हाईकोर्ट ने गंभिरता से लेकर इस मामले में बदलाव नहीं किया गया तो वह खुद यह आदेश जारी करेंगा कि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा लाने के लिए डिस्क्रिप्शन नहीं दे।
डॉ. बेलापुरकर ने बिना अस्पताल पहुंचे डकारे लाखों रुपए
घाटी अस्पताल में हुए एक और धांधली को उजागर करते हुए सांसद जलील ने बताया कि डॉ. आशिष बेलापुरकर जो कार्डियो वेस्कल सर्जन है। बीते दो साल में उन्होंने घाटी अस्पताल में कदम भी नहीं रखा। इसके बावजूद उन्हें हर महीने 2 लाख 52 हजार रुपए वेतन अदा किया गया। उन्होंने गत दो सालों में एक भी मरीज पर ऑपरेशन नहीं किया। इसके बावजूद 60 लाख रुपए से अधिक वेतन उन पर लूटाया गया। इस मामले पर भी सांसद जलील ने खुद पैरवी करते हुए हाईकोर्ट के समक्ष उजागर करने पर हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभिरता से लेकर जांच के आदेश दिए थे। जांच में डॉ. बेलापुरकर और अस्पताल प्रशासन का स्टाफ दोषि पाया गया है। न्यायालय ने कहा है कि हम वेतन पर खर्च की हुई राशि उक्त डॉक्टर से वसूलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. बेलापुरकर को बिना काम किए वेतन अदा करने के मामले में वहां के तत्कालीन डीन, अन्य अधिकारी शामिल थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में डॉक्टर को पार्टी बनाने के आदेश दिए है। सांसद जलील ने बताया कि हमने सालों से सरकारी घाटी अस्पताल में जारी धांधलियों को उजागर किया है। अस्पताल की खस्ता हालत, गंदगी, सड़ी हुई एम्बुलेंस आदि से भी हाईकोर्ट को अवगत कराने की जानकारी सांसद जलील ने दी।
The rigging in the valley and the vacant places for years was taken seriously by the high court imtiaz jaleel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Glowing Skin: सिर्फ 10 दिन में पाएं बेदाग निखार! ग्लास स्किन के लिए चावल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें
Feb 13, 2026 | 07:15 AM200 से ज्यादा फिल्मों में लगाया हंसी का तड़का, देव आनंद की फिल्म में ‘पोपटलाल’ बन छा गए राजेंद्र नाथ
Feb 13, 2026 | 07:09 AMकोश्यारी हमें होशियारी न सिखाएं…संजय राउत का पूर्व राज्यपाल पर सीधा हमला; बोले- पहले धोती पहनना तो सीखो!
Feb 13, 2026 | 07:05 AMBangladesh Election 2026: तारिक रहमान ने दोनों सीटों पर धमाकेदार की जीत दर्ज, BNP की सत्ता में होगी वापसी
Feb 13, 2026 | 07:05 AMलखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंदा, गर्लफ्रेंड के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था
Feb 13, 2026 | 06:57 AMKiss Day 2026: पार्टनर से दूर हैं तो इन रोमांटिक मैसेजेस से जताएं प्यार; रिश्तों में घुल जाएगी शहद जैसी मिठास!
Feb 13, 2026 | 06:53 AM13 साल की उम्र में डेब्यू, न मिला वो मुकाम जिसके थे हकदार, फिर भी दिलों में जिंदा हैं विनोद मेहरा
Feb 13, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM














