

Mumbai BMC Fake Birth Certificate Scam: बीएमसी से अवैध रूप से जारी किए गए हजारों जन्म और जाति प्रमाणपत्रों के मामले में महापौर रितु तावड़े ने सख्त रुख अपनाया है।
"फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर मुंबई में अवैध रूप से घुसपैठ करने वालों और उन्हें सहयोग देने वाले मनपा अधिकारियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।" ऐसे कड़े निर्देश महापौर ने प्रशासन को दिए हैं।
भाजपा नेता किरीट सोमैया की तरफ से उजागर किए गए इस घोटाले का दायरा बड़ा है और अब इसकी गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
सोमैया ने कहा, "हाल के महीनों में लगातार फॉलोअप के बावजूद नागरिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुराने सिस्टम के जरिए प्रमाणपत्र जारी करना जारी रखा और घोटाले को छिपाने का प्रयास किया। बता दें कि फरवरी में मुंबई पुलिस ने बीएमसी के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किए बिना जन्म प्रमाण पत्रों को मंजूरी दी थी। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।