- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mohan Yadav Ministers Report Card Review Meeting Mp Cabinet Expansion News
मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
MP Ministers Performance Review Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव विभागवार समीक्षा बैठक करेंगे। CM मंत्रियों के काम का आकलन कर रिपोर्ट कार्ड लेंगे। प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: प्रीतेश जैन

मोहन कैबिनेट, फाइल फोटो (सोर्स - नवभारत)
CM Mohan Yadav Review Meeting: भोपाल में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 से 10 मई के बीच विभागवार समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल का विस्तृत आकलन किया जाएगा।
इन बैठकों में सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, चल रही योजनाओं और भविष्य की रणनीति सामने रखें। साथ ही विभागों में आ रही चुनौतियों, जमीनी स्तर के फीडबैक और सुधार की जरूरतों पर भी गहन चर्चा होगी। इससे पहले इसी तरह की समीक्षा बैठक दिसंबर में आयोजित की गई थी।
परफॉर्मेंस पर फोकस
मध्य प्रदेश सरकार का फोकस इस बार खास तौर पर प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन पर रहेगा, जिससे आने वाले समय की नीतियों और प्राथमिकताओं को तय किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
सागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान
राजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
सिंहस्थ 2028 में गुम होने का डर खत्म! RPF और NGO का डिजिटल कदम; श्रद्धालुओं को मिलेंगे ‘RFID ट्रैकिंग बैंड’
कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
समीक्षा बैठकों के साथ ही मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं। वर्तमान में कैबिनेट में 4 पद खाली हैं, जिन पर नियुक्तियों को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं गर्म हैं। हाल ही में निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद अब सरकार का ध्यान मंत्री पदों की ओर माना जा रहा है। यही वजह है कि कई विधायक भी कैबिनेट विस्तार को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं।
ये भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
प्रदर्शन के आधार पर फैसला
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समीक्षा बैठकों के बाद सरकार प्रदर्शन के आधार पर कुछ बड़े फैसले ले सकती है, जिसमें कैबिनेट विस्तार या फेरबदल भी शामिल हो सकता है।
Mohan yadav ministers report card review meeting mp cabinet expansion news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













