- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Maharashtra Chhatrapati Sambhajinagar Tb Free Villages Health Campaign
स्वास्थ्य अभियान का असर, संभाजीनगर के 485 गांव घोषित हुए टीबी मुक्त; अभियान के दिखे सकारात्मक परिणाम
Sambhajinagar TB Free Villages: संभाजीनगर जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मरीजों की संख्या घटी, उपचार सफलता दर बढ़ी और 485 गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar TB Campaign ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar TB Campaign: छत्रपति संभाजीनगर जिले में टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। मरीजों की संख्या में कमी, उपचार सफलता दर में वृद्धि व मृत्यु दर में गिरावट के साथ जिले की 485 गांवो को ‘टीबी मुक्त’ घोषित किया गया।
जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय धानोरकर व क्षयरोग अधिकारी डॉ. वैशाली डकले के अनुसार, लगातार प्रयासों व जागरूकता के कारण जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।
वर्ष 2024 में जिले में 2074 मरीज थे, जो 2025 में घटकर 1965 रह गए, वहीं, ठीक होने का प्रमाण 2023 में 93.04 से बढ़कर 2024
में 95.67 प्रश तक पहुंच गया व मृत्यु दर भी 2.46 से घटकर 1.98 प्रश हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
77 करोड़ फंड घोटाला: मुंबई में 34.51 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED की बड़ी कार्रवाई
Maharashtra Tiger: बाघों की मौत से हाहाकार, बिजली के झटकों की वजह से मरने वाले बाघों का चौंकाने वाला आंकड़ा
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक्शन, स्टॉप वर्क नोटिस के बाद भी काम पर BMC सख्त
नासिक अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, दो महीनों में 260 केस दर्ज
वर्ष 2025 में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 1 लाख 19 हजार 985 लोगों के एक्स-रे किए गए व संदिग्ध मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार शुरू किया गया।
आधुनिक जांच तकनीकों व वजन के अनुसार दवाइयों से बेहतर इलाज मिल रहा है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ ही निजी अस्पतालों में भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार
‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत मरीजों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जरूरतमंदों की ‘निक्षय मित्र’ योजना के तहत राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर महापालिका चुनाव के बाद पहली बैठक, नगरसेवकों के मुद्दों पर होगी चर्चा; प्रशासनिक फैसलों पर नजर
आदिवासी क्षेत्रों के मरीजों को उपचार व जरूरी जांच के लिए यात्रा खर्च का भी प्रावधान किया गया है। 2024 में जिले की 24 ग्राम पंचायतों को रजत व 273 को कांस्य पदक के लिए पात्र घोषित किया गया। 2025 के लिए 17 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, 195 को रजत व 302 को कांस्य पदक के लिए पात्र घोषित किया गया।
Maharashtra chhatrapati sambhajinagar tb free villages health campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
77 करोड़ फंड घोटाला: मुंबई में 34.51 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED की बड़ी कार्रवाई
Mar 24, 2026 | 01:02 PMMaharashtra Tiger: बाघों की मौत से हाहाकार, बिजली के झटकों की वजह से मरने वाले बाघों का चौंकाने वाला आंकड़ा
Mar 24, 2026 | 01:01 PMदिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, बजट में महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ का ऐलान
Mar 24, 2026 | 01:00 PMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक्शन, स्टॉप वर्क नोटिस के बाद भी काम पर BMC सख्त
Mar 24, 2026 | 12:54 PMनासिक अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, दो महीनों में 260 केस दर्ज
Mar 24, 2026 | 12:46 PMट्रंप की वीजा पॉलिसी से भारत-चीन को बड़ा झटका, 84000 की कमी, छात्र-कामगार सबसे अधिक परेशान
Mar 24, 2026 | 12:46 PMकामोठे-खारघर में जल संकट पर सवाल: मोरबे डैम में पानी भरपूर, फिर भी नवी मुंबई के कई इलाकों में समस्या
Mar 24, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM










