डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल

Indore News: इंदौर के बड़गोंदा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर सईद खान पर एक हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

Indore Doctor Rape Case: इंदौर के बड़गोंदा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर सईद खान पर एक हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता करीब चार महीने पहले डॉक्टर के क्लीनिक पर इलाज कराने आई थी, जहाँ आरोपी ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम कर तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के आधार पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था और हाल ही में उसे एक रिसॉर्ट में ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों और परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के महू स्थित घर पर धावा बोल दिया, तोड़फोड़ की और वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सईद खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, डॉक्टर के घर पर हमला करने और आगजनी करने के आरोप में भी पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com