नासिक अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, दो महीनों में 260 केस दर्ज

Nashik Traffic Police Drive: नासिक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। 2 महीनों में 260 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई, 120 मामलों में अदालत ने जुर्माना भी लगाया।
Nashik Police Crack Down on Illegal Parking: Strict Action Against Traffic Violators; 260 Cases Registered in Two Months.
Nashik Illegal Parking Crackdown( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Illegal Parking Crackdown: नासिक शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नासिक पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले दो महीनों के भीतर शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर बाधा उत्पन्न करने वाले 260 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

अवैध पार्किंग और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की यह टेढ़ी नजर अब सड़कों पर अनुशासन की नई इबारत लिख रही है। किस थाना क्षेत्र में कितनी कार्रवाई? पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन प्रमुख थानों ने इस अभियान में सबसे सक्रिय भूमिका निभाई है।

अंबड पुलिस स्टेशनः 103 वाहन चालकों पर कार्रवाई, अंबड-चुचाले एमआईडीसीः 101 वाहन चालकों पर शिकंजा, इंदिरानगर पुलिस स्टेशनः 58 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज।

अदालत का कड़ा रुख अबतक 120 से अधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया जा चुका है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 500 से 1000 रुपये तक का दंड लगाया जा रहा है।

कई अन्य मामले अभी भी अदालत में लंबित हैं। इस पूरी मुहिम का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों में यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है।

अधिकारियों की दोटूक चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्रसिंग राजपूत (अंबड) ने स्पष्ट किया कि अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ 'शून्य सहनशीलता' की नीति अपनाई जा रही है। वहीं, संतोष नरुटे ( एमआईडीसी) और मनोहर कारंडे (इंदिरानगर) ने औद्योगिक और मुख्य मार्गों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com