संभाजीनगर महापालिका चुनाव के बाद पहली बैठक, नगरसेवकों के मुद्दों पर होगी चर्चा; प्रशासनिक फैसलों पर नजर

Maharashtra Civic Politics: संभाजीनगर महापालिका चुनाव के बाद पहली सर्वसाधारण सभा 27 मार्च को। महापौर राजूरकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगरसेवकों के मुद्दों व महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी
First Meeting of Sambhajinagar Municipal Corporation Post-Elections: Councilors' Issues to be Discussed; Focus on Administrative Decisions
Sambhajinagar Municipal Corporation( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महापालिका चुनाव के बाद महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति सभापति और विपक्ष के नेता के चयन के पश्चात अब पहली सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह आम सभा शुक्रवार, 27 मार्च को सुबह 11 बजे प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे सभागार में आयोजित होगी। इस पहली ही बैठक के लिए प्रशासन द्वारा दो महत्वपूर्ण विषय एजेंडा में शामिल किए गए हैं।

करीब साढ़े पांच वर्ष बाद हाल ही में महापालिका चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 29 प्रभागों से कुल 115 नगरसेवक चुने गए हैं। इन नगरसेवकों में से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है और उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। इस सर्वसाधारण सभा में नगरसेवकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सभा की अध्यक्षता महापौर समीर राजूरकर करेंगे।

महापौर समीर राजूरकर करेंगे सभा की अध्यक्षता

एजेंडा के विषय क्रमांक 9 के तहत स्वामी विवेकानंद उद्यान, टीवी सेंटर, मजनू हिल क्षेत्र में महात्मा बसवेश्वर महाराज की अश्वारूद प्रतिमा स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए प्रारंभिक अनुमानित लागत 1 करोड 49 लाख 74 हजार 350 रुपये थी, जिसे पहले ही प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है।

हालांकि, कला संचालनालय मुंबई और मुख्य वास्तुशास्त्री के सुझावों के अनुसार अब इस परियोजना में अतिरिक्त कार्य जोड़े गए है। इसमें 20 फीट ऊंचा ग्रेनाइट चौथरा, 15-20 मीटर का प्लेटफॉर्म, स्टील ग्रिल, 30×33 मीटर की चैनलिंक फेंसिंग और पहाड़ी क्षेत्र के कारण रिटेनिग वॉल तथा सीढ़ियों का निर्माण शामिल है।

इन अतिरिक्त कार्यों के चलते कुल लागत बढ़कर 2 करोड़ 67 लाख 63 हजार 478 रुपये हो गई है इस बढ़े हुए बजट को मंजूरी देने का प्रस्ताव सभा के समक्ष रखा जाएगा, शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के लिए महापालिका ने पहले ही एक पॉटहोल पैधिग मशीन खरीदी है। इस मशीन के माध्यम से कोल्ड इमल्लवान और एग्रीगेट की मदद से सड़कों के गड्ढे भरे जाते हैं।

मशीन के नियमित संचालन के लिए बिटुमिन इमल्शन (ग्रेड-1 एचडीपीई) और 6 एमएम आकार के एग्रीगेट की लगातार आवश्यकता होती है। इसके लिए वार्षिक दर अनुबंध के माध्यम से एजेंसी नियुक्त करने हेतु 70 लाख 86 हजार 411 रुपये के खर्च का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com