- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Mahaparinirvan Diwas Babasaheb Ambedkar Tribute Bhadkal Gate Events
रक्तदान, कॉपी-पेन ड्राइव और बुद्ध वंदना: अलग अंदाज़ में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
Mahaparinirvan Day: महापरिनिर्वाण दिवस पर शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। भड़कल गेट व विवि गेट पर सुमनांजलि, रक्तदान शिविर, सामाजिक उपक्रम और बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया )
Babasaheb Ambedkar Tribute News: महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार, 6 दिसंबर को संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन किया गया। रक्तदान शिविरों के साथ ही गीत-गायन व सामाजिक गतिविधियों के जरिए डॉ।
बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों व कार्यों को याद किया गया। शहर के मध्यवर्तीस इलाके भड़कल गेट व डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार पर बौद्ध अनुयायियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महामानव की प्रतिमाओं के सामने सुमनांजलि अर्पित की।
रक्तदान, ‘एक कॉपी-एक पेन जैसे सामाजिक उपक्रमों के जरिए भी अभिवादन किया गया। बुद्ध गुफाओं में भिक्षु महासंघ की ओर से बुद्ध वंदना और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। समता सैनिक दल की ओर से विवि गेट पर डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को मानवंदनाअर्पित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मनमाड में रेल बैठक रद्द: डीआरएम की गैरहाजिरी पर सांसद भड़के, बोले- ‘क्या पकोड़े खाने बुलाया था?’
वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
इन दलों व संगठनों ने किया याद
भीमशक्ति संगठन की ओर से दिनकर ओंकार, संतोष भिंगारे व अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया। पहलवान ग्रुप व रिपाइं (आठवले गुट) की ओर से टीवी सेंटर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रिपाइं के जिलाध्यक्ष संजय ठोकल, घाटी के अधीक्षक डॉ. भारतकुमार सोनवणे, विकास जाधव, विलास सौदागर संग अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-जलापूर्ति कम, सड़कें खस्ताहाल—केडगांव के लोगों ने आयुक्त को सौंपी शिकायत, खतरे में आवाजाही
वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से भड़कल गेट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर रूपचंद गाड़ेकर व रामेश्वर तायड़े ने पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। प्रवक्ता तैयब जफर, प्रवीण हिवाले, अंजन सालवे, सतीश शिंदे, कोमल हिवाले, साधना पठारे, वंदना नरवड़े, राहुल मकासरे, मुंजा तुपसमिद्रे, अजय मगरे, रवि रत्नपारखे संग कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय दलित पैंथर
भारतीय दलित पँथर की ओर से डॉ. आंबेडकरनगर स्थित प्रतिमा पर पैंथर नेता लक्ष्मण भूतकर ने पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। महेंद्र सोनवणे, भारती सोनवणे ने बाबासाहेब की जीवनी पर विचार रखे। दशरथ कांबले, पंडित सालवे, जितेंद्र सोनवणे, संजय सरोदे, मिलिंद निकम, किसन भिवसने मौजूद रहे।
वंचित कामगार संगठन
वंचित कामगार संगठन व क्रांतिज्योति कामगार संगठन ने विवि क्षेत्र स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर फकीरचंद औचरमल व दीपक थोरात ने पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। इस समय स्वाति खिल्लारे, सुषमा उके, रविंद्र जाधव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
अस्थाई स्मारक
प्रतिमा के सुशोभीकरण का काम गत दो वर्षों से लंबित होने से अस्थाई स्मारक बनाने के लिए अनुयायी गत एक सप्ताह से आग्रही थे। मनपा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से अनुयायी भड़क गए। बीते दिन अधिकारियों की खिंचाई पर अस्थाई स्मारक बनाया।
Mahaparinirvan diwas babasaheb ambedkar tribute bhadkal gate events
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा! बस और कार में हुई भीषण टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
May 17, 2026 | 10:49 AMमनमाड में रेल बैठक रद्द: डीआरएम की गैरहाजिरी पर सांसद भड़के, बोले- ‘क्या पकोड़े खाने बुलाया था?’
May 17, 2026 | 10:43 AMहैदराबाद जाने वाली नीदरलैंड्स की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:36 AMKeir Starmer Resign: ब्रिटेन में बड़ा सियासी संकट, एपस्टीन फाइल्स से मचा हड़कंप, पीएम के इस्तीफे की अटकलें तेज
May 17, 2026 | 10:16 AMबंगाल सरकार की सख्ती का असर, कोलकाता में मांस की सप्लाई ठप, शहर के इकलौते बूचड़खाने पर मंडराया संकट
May 17, 2026 | 10:12 AMवर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
May 17, 2026 | 10:10 AMनासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
May 17, 2026 | 10:02 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











