-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Old Bridge Danger New Bridge Demand Wardha
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
- Written By: केतकी मोडक
Wardha Waterlogging Issue: वर्धा में विक्रमशिला नगर और सौरभनगर के पास 20 वर्ष पुराना पुल जर्जर हो गया है। नागरिकों ने नया पुल बनाने और प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रशांत कुत्तरमारे, प्रशांत कुत्तरमारे, प्रशांत कुत्तरमारे और कैलास भगत (सोर्स- फोटो नवभारत)
Wardha Old Bridge Civic Negligence: वर्धा शहर के विक्रमशिला नगर व सौरभनगर के पास स्थित 20 वर्ष पुराना पुल (नाला) अत्यंत जर्जर हो चुका है। पुल का आकार छोटा होने के साथ-साथ बाढ़ की स्थिति में इसके कभी भी ढहने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। थोड़ी सी भी तेज बारिश होने पर पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिसके कारण यह पूरा मार्ग बंद हो जाता है। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद संबंधित प्रशासन के अधिकारी नए पुल के निर्माण को लेकर लगातार टालमटोल की भूमिका अपना रहे हैं।
बारिश पूर्व नाले की सफाई नहीं हुई
नागरिक स्वप्नील सकटेल ने कहा है कि “इस नाले की बारिश के पूर्व उचित सफाई करना बेहद जरूरी था, लेकिन इस ओर पूर्णतः अनदेखी की गई है। पिछले सप्ताह हुई मामूली बारिश में ही नाला पूरी तरह उफान पर आ गया था, जिसके चलते मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। ग्राम पंचायत प्रशासन की इस उदासीनता का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।”
बाढ़ से संपर्क टूट जाता है
विदर्भ सचिव (समता सैनिक दल) रमेश निमसडकर ने कहा है कि “विक्रमशिला नगर व सौरभनगर को जोड़ने वाला यह पुल अत्यधिक पुराना हो चुका है। संपूर्ण वर्धा शहर के जल निकासी का पानी इसी नाले से होकर गुजरता है। पुल का व्यास काफी छोटा होने के कारण मामूली बारिश में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे विक्रमशिला नगर व सौरभनगर का मुख्य शहर से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
TET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का तीसरे दिन प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग तेज
तुमसर में जर्जर बिजली खंभे और झूलते तारों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग
नागपुर: चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, सीट विवाद में फेंका था पत्थर
जल्द बनाएं नया पुल
नागरिक कैलास भगत ने बताया है कि “वर्धा शहर से सावंगी तथा बुटीबोरी-तुलजापुर मार्ग की ओर जाने के लिए यह एक बेहद सुविधाजनक मार्ग है, जिसके कारण यहां चौबीसों घंटे बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रहता है। लेकिन इस जर्जर पुल की वजह से हर समय किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जनहित में यहां जल्द से जल्द नया पुल बनाना बेहद जरूरी है।”
दुर्घटना की बनी है संभावना
सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुत्तरमारे ने कहा है कि “यह पुल पूरी तरह जीर्ण हो चुका है और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा घट सकता है। मामूली बारिश होने पर भी पुल पानी में डूब जाता है। इस पुल पर कोई सुरक्षा दीवार (रेलिंग) भी नहीं है, जिससे लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर यहां से आवागमन करना पड़ रहा है। प्रशासन को सौरभनगर के इस पुल का निर्माण तुरंत करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:- शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
ग्रापं प्रशासन का उदासीन रवैया
नागरिक विश्वास ताकसांडे ने कहा है कि “स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर पालकमंत्री को इस जर्जर पुल व सड़क की खस्ताहाल स्थिति के संदर्भ में अवगत कराया था। इसके बाद पालकमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सड़क का निर्माण करवा दिया और पुल बनाने के निर्देश भी जारी किए थे। लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते आज भी नागरिक इस 20 वर्ष पुराने खतरनाक पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं।”
Old bridge danger new bridge demand wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
Jul 01, 2026 | 04:16 PMछतरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच; पकड़ी गई 24 लीटर अवैध शराब
Jul 01, 2026 | 04:15 PMशोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
Jul 01, 2026 | 04:12 PMगो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
Jul 01, 2026 | 04:10 PMTET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का तीसरे दिन प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग तेज
Jul 01, 2026 | 04:08 PMAshutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Jul 01, 2026 | 04:04 PMअरुणाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद उतरे शिवराज सिंह चौहान; प्रभावितों के लिए मदद का ऐलान
Jul 01, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM












