-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Vanchit Bahujan Aghadi Ambarnath Election Solo Fight Sonu Pawar Statement
अंबरनाथ नगरपालिका चुनाव: वंचित बहुजन आघाड़ी ने किया अकेले मैदान में उतरने का ऐलान
- Written By: आकाश मसने
Ambarnath Municipal Election: अंबरनाथ नपा चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी अकेले मैदान में उतरेगी। सीट बंटवारे पर मतभेद से कांग्रेस-वंचित गठबंधन टूटा। पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vanchit Bahujan Aghadi In Ambarnath Municipal Election: अंबरनाथ नगर पालिका चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के ठाणे जिला प्रवक्ता सोनू पवार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी नपा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
इस बयान के साथ ही वंचित बहुजन आघाड़ी का कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के साथ संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
सीट बंटवारे को लेकर नहीं बनी बात
चुनाव की घोषणा से पहले अटकलें थीं कि महाविकास आघाड़ी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और वंचित बहुजन आघाड़ी मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। स्थानीय स्तर पर इस संभावना को मजबूत करने के लिए कई बैठकें भी हुई थीं। हालांकि सीटों के बंटवारे पर बने मतभेद ने गठबंधन की राह रोक दी।
सम्बंधित ख़बरें
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
वंचित बहुजन आघाड़ी ने मांगी थी आधी सीटें
वंचित बहुजन आघाड़ी ने कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटों की मांग रखी थी, जबकि महाविकास आघाड़ी वंचित को मात्र चार सीटें देने के लिए तैयार थी। इसी कारण से बातचीत अंतिम चरण में टूट गई और वंचित ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें:- Viral Video: फिर सामने आई MNS कार्यकर्ताओं गुंडागर्दी! हिंदी भाषी शख्स को दफ्तर बुलाकर मारे थप्पड़
प्रवक्ता सोनू पवार ने कहा कि अंबरनाथ शहर में वंचित बहुजन आघाड़ी का जनाधार मजबूत है, इसलिए पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नपा अध्यक्ष पद के लिए भी वंचित अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। पवार ने दावा किया कि अंबरनाथ में वंचितों की संख्या और समर्थन को देखते हुए पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने में कोई चुनौती नहीं है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनील अहीरे भी मौजूद रहे। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार को वंचित बहुजन आघाड़ी के सभी उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनावी सफर की शुरुआत के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि अंबरनाथ में मुकाबला अब और भी रोमांचक और बहु-पक्षीय होने वाला है।
Vanchit bahujan aghadi ambarnath election solo fight sonu pawar statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














