Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर: शिवाजी महाराज को संगीतमय अभिवादन, शहर में उत्साह; इतिहास की याद में नागरिकों ने किया विरासत भ्रमण

Sambhajinagar Heritage Walk Event: छत्रपति संभाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की शहर यात्रा के 360 वर्ष पूरे होने पर हेरिटेज वॉक और संगीतमय अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 16, 2026 | 09:39 AM

Chhatrapati Shivaji Maharaj Visit History ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Shivaji Maharaj Visit History: छत्रपति संभाजीनगर छत्रपति शिवाजी महाराज की शहर यात्रा के 360 वर्ष पूरे होने के मौके पर मनपा व इंटैक के संयुक्त प्रयास से आयोजित हेरिटेज वाक व छत्रपति को संगीतमय अभिवादन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

शहर के ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने वाली इस पहल को नागरिकों, इतिहासप्रेमियों, छात्रों व शिवभक्तों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इतिहास में दर्ज उल्लेखों के अनुसार पुरंदर की संधि के बाद आगरा जाते समय छत्रपति का आगमन तत्कालीन औरंगाबाद, अर्थात वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर में हुआ था।

उस समय मिर्झाराजा जयसिंह की छावनी में उनका ठहराव हुआ था। इसी ऐतिहासिक स्मृति को उजागर करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह मकाई गेट से जयसिंगपुरा तक आयोजित वाक के दौरान नागरिकों को शहर के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर: नशा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 285 ग्राम विदेशी हाइड्रो गांजा जब्त; कई आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम रेलवे की नई पहल, मुंबई सेंट्रल डिविजन के 111 स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधाएं

मुंबई में डेंगू-मलेरिया से निपटने की नई पहल, 4 हजार कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 20 हजार मजदूरों को ट्रेनिंग

‘माझं गाव, आरोग्यसंपन्न गाव’ अभियान से गांवों में स्वास्थ्य पर जोर, 59 मानकों पर होगा गांवों का मूल्यांकन

संस्कृति व संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला

इतिहास से जुड़े विभिन्न स्थलों का महत्य, उनकी विशेषताएं तथा शिवकालीन संदर्भों का विस्तृत वर्णन किया गया, इतिहास व विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस उपक्रम को सभी स्तरों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली।

कार्यक्रम में संकेत कुलकर्णी व आदित्य वाघमारे ने मार्गदर्शक के रूप में अध्ययनपूर्ण जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन से नागरिकों को शहर की ऐतिहासिक परंपरा का निकट से परिचय मिला व विरासत को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा प्राप्त हुई इस अवसर पर ‘नादाबरी’ सगीत टीम की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज को संगीतमय अभिवादन प्रस्तुत किया गया, पारंपरिक व जोतपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित नागरिकों में उत्साह का वातावरण बना व कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति तथा संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला।

संगीतमय अभिवादन प्रस्तुत

कार्यक्रम में महापौर समीर राजूरकर, विपक्ष नेता अब्दुल समीर बिल्डर, मनपा अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, उप आयुक्त अंकुश पांढरे, सहायक आयुक्त ऋतुजा पाटील, इतिहास विशेषज्ञ डॉ। दुलारी कुरेशी, इटैक के राज्य समन्वयक मुकुंद भोगले, अध्याय समन्वयक माया वैद्य सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर पर्यटन को वैश्विक पहचान, एलोरा-घृष्णेश्वर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की पहल

अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की शहर यात्रा से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों के संरक्षण के लिए आवश्यकता पर जोर दिया। इसके माध्यम से संवर्धन में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, महापौर ने कहा कि यह जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मनपा के पर्यटन विभाग व इंटैक के संयुक्त प्रयास से आयोजित किए जाएंगे।

Heritage walk chhatrapati shivaji maharaj visit 360 years sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Chhatrapati Shivaji Maharaj
  • Cultural Program
  • Heritage
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.