Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला

Mohan Bhagwat Gen Z Dialogue: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने RSS पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 04, 2026 | 07:03 PM

मोहन भागवत और अभिजीत दीपके (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhijeet Dipke Slams RSS: महाराष्ट्र की राजनीति में वैचारिक जंग एक नए स्तर पर पहुaच गई है। छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े नेता अतुल लिमये के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब RSS के सर-सहकार्यवाह अतुल लिमये ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के आंदोलन को ‘देशविरोधी’ करार दिया था।

अभिजीत दीपके ने बेहद कड़े लहजे में कहा, जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की और जिन्होंने जीवन भर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का विरोध किया, उन्हें हमें संविधान पर व्याख्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लोग जो ऐतिहासिक रूप से इन महापुरुषों के विरोधी रहे हैं, वे आज संविधान की शिक्षा देने का ढोंग न करें।

अराजकता का व्याकरण और देशविरोधी आंदोलन

दरअसल, अतुल लिमये ने जंतर-मंतर के आंदोलन को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इस आंदोलन को केवल भाजपा विरोधी प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसके पीछे की अराजकता को समझने की जरूरत है। लिमये के अनुसार, यह आंदोलन लोकतंत्र विरोधी और देशविरोधी था।

सम्बंधित ख़बरें

117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी

Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट

कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब

सेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम

लिमये ने इस आंदोलन को एक केस स्टडी बताते हुए दावा किया कि इसमें वामपंथी संगठनों का बड़ा हाथ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मंच का उपयोग भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वाले लोगों ने किया और यह छात्रों का आंदोलन न रहकर एक राजनीतिक प्रयोग बन गया था। उन्होंने योगेंद्र यादव के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि देश में लोकतंत्र का भविष्य संसद नहीं, बल्कि सड़कें तय करेंगी, और इसे डिकोड करने की जरूरत बताई।

यह भी पढ़ें: फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट

मोहन भागवत और जेन-जी संवाद पर टिप्पणी

6 अगस्त को मुंबई में सरसंघचालक मोहन भागवत Gen Z और जेन अल्फा के छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं। इस पर कटाक्ष करते हुए दीपके ने कहा कि यह अच्छी बात है कि RSS को युवाओं से बात करने की जरूरत महसूस हुई है, लेकिन केवल बात करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि संघ को अब ‘पुराने चेहरों’ के बजाय पढ़े-लिखे युवाओं और नए चेहरों को नेतृत्व में आगे लाना चाहिए, तभी इस संवाद का कोई वास्तविक अर्थ होगा।

CJP का अगला रोडमैप

अभिजीत दीपके ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में उनकी पार्टी की दो दिवसीय बैठक चल रही है। इस बैठक में जंतर-मंतर आंदोलन से मिले अनुभवों पर चर्चा की जाएगी और संगठन के विस्तार के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस तीखी बयानबाजी ने राज्य में वैचारिक और राजनीतिक ध्रुवीकरण को एक नई हवा दे दी है।

Abhijeet dipke slams rss atul limaye statement gandhi ambedkar constitution remarks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 07:03 PM

Topics:  

  • Abhijeet Dipke
  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News
  • Mohan Bhagwat
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.