Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट

Abetment to Suicide: अमरावती के गाडगे नगर क्षेत्र में एक युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 04, 2026 | 06:46 PM

अमरावती आत्महत्या मामला- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Suicide Case: अमरावती जिले के गाडगे नगर पुलिस थाना क्षेत्र के ओम कॉलोनी (विद्युत नगर) में प्रेम संबंध में प्रताड़ना और युवती के परिजनों द्वारा दी गई धमकियों से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक का नाम अजय भास्करराव वाढोकर (अमरावती) है। मृतक के पिता भास्कर वाढोकर (70, सातेगांव, अंजनगांव सुर्जी, अमरावती) की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता भास्कर वाढोकर के अनुसार उनके पुत्र अजय वाढोकर का साल 2019 से रिश्ते की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों वर्ष 2020 में विवाह करने वाले थे और दोनों के परिवार भी इस रिश्ते के लिए सहमत थे। हालांकि, वर्ष 2026 में अजय और उस लड़की के बीच विवाद होने लगा। अजय को पता चला कि युवती का किसी अन्य युवक के साथ भी संबंध है।

वरना हम उसे मारेंगे…

इसके बावजूद अजय उससे शादी के लिए तैयार था, लेकिन युवती के पिता इस शादी के खिलाफ हो गए। भास्कर ने खुद युवती के घर जाकर उनके परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब अजय स्वयं लड़की के घर गया, तो लड़की के परिजनों ने शिकायतकर्ता को फोन करके धमकी दी कि अपने बेटे को रोको, वरना हम उसे मारेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब

सेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम

Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद

फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट

कथित प्रताड़ना के आरोप में चार नामजद

इस घटना के बाद से अजय काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। वह सही से खाना-पीना नहीं खा रहा था और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। युवती रात-बेरात उससे फोन पर बात करके उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी, जिससे अजय डिप्रेशन में चला गया था। 17 जुलाई को सुबह करीब 11.35 बजे परिजनों को अमरावती स्थित पड़ोसी का फोन आया कि अजय ने ओम कॉलोनी स्थित घर के बेडरूम में सीढ़ी लगाकर छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है।

ये भी पढ़े: नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल

सुसाइड नोट बरामद

परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान मौके से अजय द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट और पूरी स्थिति के आधार पर पिता भास्कर वाढोकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Amravati youth suicide note four booked love dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 06:33 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Attemp Suicide
  • Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.