-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis Mjp Pipeline Issue
छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति ठप, 16 दिन से जल संकट, 900 मिमी लाइन में खराबी
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar News: पानी की किल्लत 16वें दिन भी जारी है। MJP की लापरवाही 900 मिमी जलापूर्ति लाइन शुरू नहीं हो सकी। नई 2,500 मिमी लाइन जोड़ते समय गलत कॉन्क्रीटिंग से लीकेज का खतरा बढ़ा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis News: शहर में जल किल्लत बढ़ती ही जा रही है। लगातार 16वें दिन भी नागरिकों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की लापरवाही के चलते पानी सप्लाई की अहम 900 मिमी व्यास की जलापूर्ति पाइप लाइन अब तक चालू नहीं हो सकी है। टाकली फाटा क्षेत्र में नई जलापूर्ति योजना की 2,500 मिमी मुख्य लाइन जोड़ने का काम जारी है, यहां सबसे बड़ा कनेक्शन लेने के लिए एमजेपी ने 900 मिमी लाइन को शटडाउन किया था। शुरू में यह शटडाउन सिर्फ 6 दिन का बताया गया था, पर 15 दिन बीत जाने पर भी काम पूरा नहीं हुआ।
एमजेपी के सिविल विभाग ने 2,500 मिमी लाइन की कॉन्क्रीटिंग करते समय 900 मिमी लाइन के जेपी-ज्वाइंट को नट-बोल्ट संग सीमेंट से भरने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ऐसे में पाइप लाइन चालू करने की स्थिति में लीकेज व पाइप फटने की आशंका है। इस कारण पूरी लाइन फिर से बंद रखनी पड़ी। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सीमेंट पक्का होने तक लाइन कम से कम दो दिन शुरू नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें:-मतदाता सूची में बड़ा घोटाला? रातों-रात 18 के वोटर 19 में भेजे गए,पर्दे के पीछे कौन कर रहा बड़ा खेल?
सम्बंधित ख़बरें
‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
26 एमएलडी पानी सप्लाई रुकी
इस पाइप लाइन के चलते रोजाना मिलने वाला 26 एमएलडी पानी बंद होने से शहर के पानी का दबाव पूरी तरह कम हो गया है। मनपा अब 8-10 दिन में एक बार ही नागरिकों को पानी दे पा रही है व अगले दो दिनों में भी स्थिति सुधरने की उम्मीद नहीं है। लंबे शटडाउन से नागरिक बेहद परेशान हैं, पानी की तंगी के बीच मनपा-एमजेपी के संयुक्त काम में समन्वय की कमी एक बार फिर उजागर हुई है।
अधिकारी के पहुंचने पर विभागों में झगड़ा
मनपा के कार्यकारी अभियंता किरण धांडे व उप-अभियंता एमएम बाविस्कर दोपहर लाइन चालू करने पहुंचे थे, पर एमजेपी के सिविल व मैकेनिकल विभागों के बीच विवाद के चलते काम अटक गया। वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद रात साढ़े सात बजे लाइन शुरू की गई, पर बमुश्किल एक घंटे बाद ही फिर बंद करने की नौबत आन पड़ी।
Chhatrapati sambhajinagar water crisis mjp pipeline issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Jul 26, 2026 | 09:07 PMतेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
Jul 26, 2026 | 09:02 PMचुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Jul 26, 2026 | 08:44 PMCWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMGen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












