-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Land Fraud 18 Lakh Pondalik Nagar Police Case
फर्जी दस्तावेज और नकली मालिक, संभाजीनगर में जमीन सौदे में 18.90 लाख की ठगी; 4 आरोपियों पर केस दर्ज
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Property Scam: छत्रपति संभाजीनगर में जमीन बेचने के नाम पर परिवार से 18.90 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुंडलिक नगर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।

Chhatrapati Sambhajinagar crime ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर शहर में जमीन खरीद के नाम पर बड़ी ठगी का बड़ा प्रकरण सामने आया है। फर्जी दस्तावेज व नकली जमीन मालिक खड़े कर आरोपियों ने परिवार से 18 लाख, 90,000 रुपये ऐंठ लिाए।
22 से 25 फरवरी के बीच हुई घटना में पुंडलिक नगर पुलिस थाने में 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें अर्जुन सखाराम तांबे, सुरेखा तांबे (मुकुंदनगर), नकली जमीन मालकिन बनी महिला व एक अन्य फर्जी गवाह शामिल हैं।
मनीषा श्रीकांत मोरे (48) का जयभवानी नगर में बुक स्टॉल है, जहां अर्जुन व सुरेखा तांबे अक्सर आते-जाते थे। इसी पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने सांजखेड़ा गांव की गट नंबर 213 की 2 एकड़ जमीन बिक्री के लिए होने का झांसा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
वाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
आरोपियों ने जमीन दिखाकर 42 लाख रुपये में सौदा तय करागा व विश्वास जीतकर धीरे-धीरे पैसे ऐंठने की योजना बनाई, मनीषा ने शिकायत में कहा कि 22 फरवरी को इसार के तौर पर 1.90 लाख रुपये नकद दिए गए।
23 फरवरी को मनीषा ने अपने सोने के गहने बेचकर 17 लाख रुपये जुटाए, यह राशि पुंडलिक नगर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में अर्जुन तांबे को दी गई। यह पूरा लेन-देन दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया है। उसी दिन हाईकोर्ट क्षेत्र में स्थित जेरॉक्स सेंटर में इसार रसीद बनाई गई।
पुंडलिक नगर पुलिस थाने में शिकायत की गई दर्ज
महिला को गंगुबाई थोरात (जमीन मालकिन) बनाकर व एक व्यक्ति को सुरेश थोरात (गवाह) बनाया गया, रसीद में 10 लाख रुपये नकद देने का जिक्र कर बाकी राशि रजिस्ट्री के समय देने की बात लिखी गई।
बाद में यह सभी लोग व दस्तावेज फर्जी निकले, आरोपियों के और 5 लाख रुपये की मांग करने पर मोरे परिवार को शक हुआ, 10 मार्च को वे साजखेड़ा जाकर असली जमीन मालकिन गंगुबाई से मिलने पर उन्होंने कहा कि कोई जमीन बेचने के लिए उन्होंने नहीं रखी है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में 29 मार्च से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत, 9 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम
पीड़िता के पैसे मागने पर आरोपी अर्जुन ने टालमटोल करने के साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विनोद भालेराव कर रहे हैं।
Chhatrapati sambhajinagar land fraud 18 lakh pondalik nagar police case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMAmarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
Jul 03, 2026 | 09:16 AMठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
Jul 03, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













