ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट

Thane Heavy Rain: ठाणे में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। घोडबंदर में गड्ढे में डूबने और मुंब्रा में करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Heavy rains in Thane caused two tragic deaths due to drowning and electrocution. Severe waterlogging and potholes hit traffic, while a red alert is active for Saturday.
ठाणे में भारी बारिश (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Thane Heavy Rain Monsoon Update: ठाणे शहर में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुरुवार को भारी बारिश के कारण ठाणे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। घोडबंदर रोड पर आनंदनगर बोरिवड़े मैदान पर खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि मुंब्रा पुलिस थाना क्षेत्र में बारिश के कारण करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी।

शहर के कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ, साथ ही वाहनों को नुकसान पहुंचा है। कासारवडवली के ओवला में एक दीवार गिर गयी। हालांकि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मौसम विभाग ने ठाणे जिले में शुक्रवार के लिए आरेंज अलर्ट एवं शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने गुरुवार को घोडबंदर इलाके का दौरा कर निचले इलाकों में भरे पानी की स्थिति का जायजा लिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतवानी दी है।

मौत के लिए ठेकेदार जिम्मेदार

मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए आरेज अलर्ट जारी किया था। जिसके तहत जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन सतर्क था। बारिश की वजह से कापुर बावड़ी इलाके में कृष्णा टावर एवं सन्मान होटल के आस पास विटावा रेलवे ब्रिज के नीचे, नौपाड़ा के चिखलवाड़ी वंदना बस डिपो परिसर, भास्कर कालोनी, मारुति रोड, पुलिस के एंटी करप्शन ऑफिस परिसर, बाबू भाई पेट्रोल पंप, तलाव पाली सहित अन्य इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वंदना बस डिपो के बाहर मनपा की तरफ से पानी निकासी के लिए पंप लगाये गए थे।

कासारवडवली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर स्थित बोरिवड़े मैदान पर बने गड्ढे में डूबने से कृष्णा नामक किशोर की मौत हो गयी। इसके लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी कुल 74 शिकायतें मिली है। इसमे 20 जगहों पर पेड़ गिरने, 15 जगहों पर पेड़ की टहनियां गिरने, 13 खतरनाक पेड़, 20 स्थानों पर पानी भरने, 1 आग लगने की घटना, बिल्डिंग का । हिस्सा गिरने, 1 पानी के पाइप लीकेज और 3 दूसरी शिकायतें शामिल है।

बारिश से सड़कों पर बने गड्ढे, ट्रैफिक पर ब्रेक

लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे ट्रैफिक धीमा हो गया है। मुंबई-नासिक हाईवे पर नाशिक की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की कतारें लगने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच, भिवंडी जाने वाले काशेली-काल्हेर रोड पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा। वहां चालक एवं यात्री ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। शहर के सबसे अधिक व्यस्त घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक जाम तो नहीं था, लेकिन फ्लाईओवर पर गड्डों की वजह से ट्रैफिक धीरे चल रहा था।

सड़क पर उतरीं महापौर

ठाणे शहर में सुबह से जारी बारिश की वजह से घोडबंदर रोड पर कई जगह पानी जमा हो गया था। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के साथ जलजमाव वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने तुरंत पानी की निकासी करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर स्थानीय

नगरसेवक संजय भोईर, सिध्दार्थ ओवलेकर, विक्रांत तांडेल अतिरिक्त आयुक्त (2) प्रशांत रोडे, नगरअभियंता प्रशांत सोनाग्रा, उपायुक्त जी. जी. गोदेपुरे, सहायक आयुक्त सोनल काले, उपनगर अभियंता सुधीर गायकवाड, कार्यकारी अभियंता संजय कदम, रणधीर राणे, आपत्ति व्यवस्थापन अधिकारी यासीन तडवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कापूरबावडी स्थित पेपर प्रॉडक्ट कंपनी परिसर में जमा पानी निकालने का निर्देश दिया। महापौर ने मानपाडा मेट्रो स्टेशन, डी-मार्ट परिसर सहित अन्य स्थानों पर जमा हुए पानी का जायजा लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com