- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar I Will Be Commissioner Program
‘मैं आयुक्त बनूंगा’ उपक्रम में बच्चों को मिला प्रशासन का अनुभव, आयुक्त ने किया प्रेरित
Sambhajinagar Municipal Initiative: 'मैं आयुक्त बनूंगा' उपक्रम के तहत मनपा स्कूल के विद्यार्थियों ने आयुक्त निवास का दौरा किया। छात्रों को प्रशासन व जीवन मूल्यों से जुड़े प्रत्यक्ष अनुभव मिले।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Civic Education: छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त श्रीकांत जी की संकल्पना से शुरू की गई अनूठी पहल ‘मैं आयुक्त बनूंगा’ उपक्रम के अंतर्गत हसूल स्थित मनपा प्राथमिक शाला विद्यार्थियों ने उनके निवास ‘जलश्री’ का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रशासन, खेल, पर्यावरण संरक्षण व जीवन मूल्यों से जुड़े प्रत्यक्ष अनुभव मिले।
बातचीत के दौरान छात्रों ने खिलाड़ी, नाटककार, नृत्यांगना बनने की इच्छा प्रकट की। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मनपा आयुक्त ने कहा कि ‘आपको जो पसंद है वहीं बनिए, सपने बड़े रखकर उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए’।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यालय की छात्राएं विभिन्न पारंपरिक वेशभूषाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने तैयार होकर आई थीं। विद्यार्थियों के आगमन के साथ ही खेल गतिविधियों की तैयारियां शुरू हो गई। छात्राओं ने ‘स्वागतम’ गीत पर मनमोहक नृत्य पेश कर आयुक्त का स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
‘मैं आयुक्त बनूंगा पहल’ के तहत ‘जलश्री’ का दौरा
तदुपरांत ढोलना’ व ‘मोबाइल बुरी बला है’ जैसे विषयपरक गीतों व नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक संदेश दिया। छोटे बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास से आयुक्त व उनकी पत्नी प्रभावित हुईं व सभी छात्राओं को शाबाशी दी। जी.श्रीकांत ने विद्यार्थियों से संवाद साधते हुए पूछा कि उन्हें अपनी शाला के लिए क्या जरूरी है और वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं।
सभी ने अपनी-अपनी पसंद बताई, विद्यार्थियों ने शाला के लिए खेल सामग्री को आवश्यकता बताई। आयुक्त ने कहा कि जरूरी खेल सामग्री की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह शाला को प्रदान की जा सके।
विद्यार्थियों के शाला में आने का आग्रह करने पर आयुक्त ने हामी भरी, प्रेरणादायी संवाद के बाद सभी विद्यार्थी बेहद प्रसन्न नजर आए व खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, रस्सीखीच जैसे कई खेल उत्साहपूर्वक माहौल में खेलने के बाद सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक भोजन भी किया।
पानी व्यर्थ न बहाने की ली प्रतिज्ञा
‘खेलते-खेलते सोखो’ संकल्पना के अंतर्गत विद्यार्थियों को हर्सल तालाब से आने वाली जलापूर्ति व्यवस्था तथा जमीन के भीतर स्थित निजामकालीन पानी की टंकी का अवलोकन कराने के साथ ही जल संरक्षण का महत्व समझाया गया। विद्यार्थियों ने पानी का सदुपयोग करने व उसे व्यर्थ न बहाने की प्रतिज्ञा भी ली।
यह भी पढ़ें:-पशुपालकों के लिए ‘सुरक्षा कवच’: चारा बीज पर 100% और कुट्टी मशीन पर 50% सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
यह आयोजन उपायुक्त व शिक्षण विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे, नियंत्रण अधिकारी गणेश दांडगे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सफलता के लिए शिक्षा अधिकारी भारत तीनगोटे, कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले ने विशेष परिश्रम किए प्रधानाध्यापक सुधाकर वानखड़े, रामेश्वर बोराडे, माधवी मोरे, दीपाली म्हस्के व दीपाली बागल उपस्थित थीं।
Chhatrapati sambhajinagar i will be commissioner program
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














