-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Bus Burnt To Ashes In Aurangabad No Casualties
औरंगाबाद में बस जलकर हुई खाक, नहीं हुई कोई जनहानि
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: शहर के अहमदनगर नाका (Ahmednagar Naka) के निकट स्थित केन्द्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) के सामने हिमालय ट्रैवल्स (Himalaya Travels) की बस (Bus) जलकर खाक हो गई, यह बस सुबह करीब 7 बजे नागपुर (Nagpur) से यात्रियों को लेकर औरंगाबाद (Aurangabad) पहुंची थी। ट्रैवल्स बस का चालक यात्रियों को शहर में छोड़कर वालूज में डीजल भरने जा रहा था। करीब 7 बजकर 35 मिनट पर बस नगर नाका के निकट पहुंचते ही उसमें आग लगी। दुर्घटना में कोई जीवित हानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हिमायल ट्रैवल्स कंपनी की बस क्र. एमएच 20 जीसी 0555 शुक्रवार की रात नागपुर से यात्रियों को लेकर औरंगाबाद की ओर निकली थी। बस शनिवार की सुबह करीब 7 बजे शहर में पहुंचने के बाद सभी यात्री सिडको, क्रांति चौक में उतर गए। उसके बाद बस का चालक शहर से सटे वालूज में डीजल भरने बस लेकर निकला। बस जैसे ही अहमदनगर नाका के निकट स्थित केन्द्रीय विद्यालय के सामने पहुंची तब उसमें आग लग गई। बस में आग लगने की जानकारी बस के चालक और क्लिनर को पता चलते ही उन्होंने तत्काल बस को सड़क के किनारे रोककर दोनों बाहर निकल गए। तब तक बस में फैली आग पिछले हिस्से से लेकर सामने वाले हिस्से तक पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन
आग लगने के कारण का नहीं चल पाया पता
इधर, घटना की जानकारी औरंगाबाद महानगरपालिका के अग्ऩिशमन दल को मिलते ही दल के डयूटी इंजार्च एल.पी. कोल्हे, विनायक लिमकर, शेख अमीर, प्रसाद शिंदे, सचिन शिंदे, परमेश्वर सांलुके, शेख समीर, शेख आसिफ, अजय कोल्हे आदि के दल ने घटनास्थल पहुंचकर बस को लगी आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु, बस पूरी तरह जलकर खाक हुई। इस घटना में ट्रैवल्स का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। समाचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
Bus burnt to ashes in aurangabad no casualties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: में शिवराज सिंह चौहान बोले- विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत
Jul 07, 2026 | 09:42 PMSunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
Jul 07, 2026 | 09:39 PMUPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Jul 07, 2026 | 09:39 PMबिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Jul 07, 2026 | 09:33 PMSAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
Jul 07, 2026 | 09:31 PM‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














