- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Big Decision In Maharashtra Tet Scam High Court Order Not To Stop Teachers Salary
महाराष्ट्र टीईटी घोटाले में बड़ा फैसला, शिक्षकों का वेतन नहीं रोकने का हाईकोर्ट का आदेश
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

बंबई उच्च न्यायालय File Photo
औरंगाबाद : राज्य में बहुचर्चित शिक्षक पात्रता टेस्ट (टीईटी) घोटाला (TET Scam) मामले में मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) के औरंगाबाद बेंच (Aurangabad Bench) में हुई सुनवाई में न्यायालय (Court) ने शिक्षकों (Teachers) को राहत प्रदान करते हुए अगले आदेश तक शिक्षकों की सेवा समाप्त न करते हुए उनका वेतन न रोकने के आदेश दिए। इस आदेश के साथ ही औरंगाबाद बेंच ने शिक्षकों के सालाना वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी। इस मामले को लेकर दायर याचिका पर अगली सुनवाई 14 नवंबर 2022 को होगी।
बता दे कि राज्य में बहुचर्चित शिक्षक पात्रता टेस्ट (टीईटी) घोटाला मामले में राज्य के 780 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। घोटाला उजागर होने के बाद इन सभी शिक्षकों को वेतन रोका गया है। इसको लेकर संबंधित शिक्षकों ने मुंबई खंडपीठ के औरंगाबाद बेंच का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले को लेकर दायर याचिका पर न्यायमूर्ति रविन्द्र घुगे और न्यायमूर्ति अरुण पेडणेकर के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई में राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ शिक्षकों की ओर से एड. संभाजी टोपे ने पैरवी की। शिक्षकों का कहना है कि उन पर कार्रवाई करते समय उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। शिक्षकों का आरोप है कि उन पर की गई कार्रवाई एक तरफा है। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था में टीईटी परीक्षा पास होना बंधनकारक नहीं है। साथ ही 8वीं कक्षा के आगे भी छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्रता परीक्षा की जरुरत नहीं है। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुसार कार्रवाई किए गए शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का अधिकार होता है। परंतु, वैस न करते हुए राज्य सरकार ने कार्रवाई एक तरफा करने को लेकर कुछ शिक्षकों ने एड. संभाजी टोपे के माध्यम से औरंगाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Group : धारावी के बाद मुंबई के इस इलाके को चमकाएगा अडानी ग्रुप, 36000 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट
ठाणे में अनधिकृत स्कूलों को बंद करने की उठी मांग, इस मामले के बाद खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा
मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन पर पाबंदी, अदालत ने दिया स्पष्ट आदेश
मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, दुर्गामाता विवाह हॉल पर बुलडोजर चलाने से कतरा रहे अधिकारी
काम और वेतन नियमित जारी रखने के हाईकोर्ट के आदेश
हाईकोर्ट में टीईटी घोटाले पर हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगले आदेश तक शिक्षकों का काम और वेतन नियमित रुप से जारी रखने के आदेश राज्य सरकार को दिए। बता दे कि इससे पूर्व मुंबई उच्च न्यायालय और नागपुर खंडपीठ ने इससे पूर्व कुछ याचिकाओं में काम शुरु रखने का निर्देश दिया है। परंतु, औरंगाबाद खंडपीठ ने वेतन जारी रखने के दिए निर्देश का फायदा पूरे राज्य के शिक्षकों को होने की जानकारी शिक्षकों की ओर से पैरवी कर रहे एड. संभाजी टोपे ने दी।
Big decision in maharashtra tet scam high court order not to stop teachers salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
200 से ज्यादा फिल्मों में लगाया हंसी का तड़का, देव आनंद की फिल्म में ‘पोपटलाल’ बन छा गए राजेंद्र नाथ
Feb 13, 2026 | 07:09 AMकोश्यारी हमें होशियारी न सिखाएं…संजय राउत का पूर्व राज्यपाल पर सीधा हमला; बोले- पहले धोती पहनना तो सीखो!
Feb 13, 2026 | 07:05 AMBangladesh Election 2026: तारिक रहमान ने दोनों सीटों पर धमाकेदार की जीत दर्ज, BNP की सत्ता में होगी वापसी
Feb 13, 2026 | 07:05 AMलखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंदा, गर्लफ्रेंड के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था
Feb 13, 2026 | 06:57 AMKiss Day 2026: पार्टनर से दूर हैं तो इन रोमांटिक मैसेजेस से जताएं प्यार; रिश्तों में घुल जाएगी शहद जैसी मिठास!
Feb 13, 2026 | 06:53 AM13 साल की उम्र में डेब्यू, न मिला वो मुकाम जिसके थे हकदार, फिर भी दिलों में जिंदा हैं विनोद मेहरा
Feb 13, 2026 | 06:43 AMBangladesh Election Results 2026: BNP को मिला पूर्ण बहुमत, तारिक रहमान बनेंगे नए प्रधानमंत्री!
Feb 13, 2026 | 06:40 AMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM














