- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- After The Direction Of The High Court The Municipal Administration Woke Up Planning To Supply Drinking Water Started By Giving A Gap Of Three Days
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जागा महानगरपालिका प्रशासन, तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करने का नियोजन शुरु
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

बंबई उच्च न्यायालय File Photo
औरंगाबाद : मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) के औरंगाबाद खंडपीठ (Aurangabad Bench) ने मंगलवार को शहरवासियों को तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) करने का नियोजन जल्द से जल्द करने के लिए महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) को निर्देश दिए। हाईकोर्ट के आदेश के दूसरे ही दिन ही महानगरपालिका प्रशासन जागा और तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करने को लेकर नियोजन शुरु किया गया है। महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि आगामी डेढ़ से दो महीने में शहरवासियों को तीन दिन गैप देकर पानी मिलने के आसार है।
गौरतलब है कि औरंगाबाद खंडपीठ में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रवीन्द्र घुगे और न्यायमूर्ति अरुण पेडणेकर ने महानगरपालिका प्रशासन को जल्द से जल्द शहरवासियों को तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करने का नियोजन करें। सुनवाई के दरमियान महानगरपालिका प्रशासन द्वारा अड़चने रखी गई। इन अड़चनों को अनदेखी करते हुए हाईकोर्ट ने तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति का तत्काल नियोजन करने का निर्देश दिए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पेयजल आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश को गंभिरता से लेकर बुधवार से नियोजन शुरु किया है। बल्कि, आगामी डेढ़ से दो महीने में प्रशासन शहरवासियों को तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करेंगा। महानगरपालिका अधिकारी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना होगा। महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकाीर ने बताया कि पानी स्टॉक करने की समस्या काफी बिकट है। जरुरी पानी की टंकियों की संख्या में 11 टंकियों की कमी है। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति का नियोजन शुरु किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा यह नियोजन करते हुए देर रात तक कितने समय तक पेयजल आपूर्ति की जा सकती इस पर भी अभ्यास किया जाएगा। साथ ही टाइम टेबल में भी किसी प्रकार की गड़बड़ ना हो इस पर भी हमें विशेष ध्यान देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Group : धारावी के बाद मुंबई के इस इलाके को चमकाएगा अडानी ग्रुप, 36000 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट
ठाणे में अनधिकृत स्कूलों को बंद करने की उठी मांग, इस मामले के बाद खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा
मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन पर पाबंदी, अदालत ने दिया स्पष्ट आदेश
मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, दुर्गामाता विवाह हॉल पर बुलडोजर चलाने से कतरा रहे अधिकारी
जायकवाडी बांध लबालब होने के बावजूद प्रशासन मजबूर
मानसून के आगमन के बाद से औरंगाबाद और परिसर में बेहतर बारिश होने से शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाला जायकवाडी बांध पानी से लबालब है। परंतु, वितरण व्यवस्था में कई खामियां होने से शहरवासियों को तीन दिन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन अंतिम सांसे गिन रही है। जब तक नई पेयजल योजना का काम पूरा नहीं होगा, तब तक प्रशासन के समक्ष हर दिन पेयजल आपूर्ति करना नामुमकिन है। लेकिन, मंगलवार को हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन ने दूसरे दिन से ही तीन गैप देकर पेयजल आपूर्ति करने का नियोजन शुरु किया है।
After the direction of the high court the municipal administration woke up planning to supply drinking water started by giving a gap of three days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PM‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














