Sambhajinagar: सिंहस्थ कुंभमेले में पार्किंग, टेंट शिविर और डिजिटल सुविधाओं का पूरा प्रबंध

Nashik District में 2027 सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के लिए 8,719 करोड़ रुपए का प्राथमिक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जिसको लेकर छत्रपति संभाजीनगर के मनपा आयुक्त ने भी तैयारियां तेज कर ली हैं।
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: नाशिक में 2027 में आयोजित सिंहस्थ कुंभमेले के मद्देनजर जिले में एलोरा घृष्णेश्वर व पैठण संग प्रमुख तीर्थस्थलों पर आने वाले लाखों भक्तों व सुविधाओं के लिए 8,719 करोड़ रुपए का प्राथमिक विकास प्रारूप तैयार किया गया है।

जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने इसे और व्यापक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न वर्गों व विशेषज्ञों की राय लेकर अंतिम मास्टर प्लान बनाने व पूरी योजना बनाकर पेश करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिप के सीईओ अंकित, जिला योजना अधिकारी भारत वायात, निवासी उप जिलाधिकारी जनार्दन विधाते संग विभाग प्रमुख मौजूद थे।

कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु, पर्यटक व संतों के राज्य के विभिन्न तीर्थस्थलों पर आने की संभावना को देखते हुए एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। सुविधाओं का निर्माण परिवहन व यातायात व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाएं व आवास, सुरक्षा व्यवस्था व ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

3 लाख लोगों के लिए टेंट शिविर

130 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग व निवास व्यवस्था। मुख्य मागों जैसे धुलिया-सोलापुर महामार्ग, खुलताबाद रस्ता, छत्रपति संभाजीनगर राज्य महामार्ग के किनारे पार्किंग। रास्तों का नवीनीकरण, वन-वे मार्ग, फेरी बसें, ई-रिक्शा सेवा। रियल-टाइम डिस्प्ले, आपातकालीन मार्ग, जीपीएस अनुकूल स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा सिग्नल व ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन्स। भक्तों व पर्यटकों के लिए स्वच्छता गृह पीने के पानी की व्यवस्था, आरओप्लॉट, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा। सूचना केंद्र, 3 लाख लोगों के लिए टेंट शिविर लगाए जाएंगे। धर्मशालाओं की मरम्मत, भोजन व होटल-लॉज सलाहकार सेवाएं, क्यूआर कोड बुकिंग सुविधा। स्थानीय विक्रेताओं के लिए अधिकृत स्टॉल सुविधा शामिल है।

मोबाइल एप का करेंगे प्रबंध : जी श्रीकांत

मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने कहा कि पर्यटकों व भाविकों के लिए पार्किंग, निवास, स्वच्छता गृह, भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी देने के लिए मोबाइल एप व डिजिटल पोर्टल की व्यवस्था की जाएगी, पुलिस अधीक्षक डॉ। विनयकुमार राठौड़ ने कहा कि, पर्वणी कालावधि में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए तात्कालिक निवास की व्यवस्था की जाएगी अधिकारियों ने कहा कि प्रारूप में स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, दिव्यांगों के लिए वाहन व्यवस्था, सड़क सुरक्षा उपाय व सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग शामिल होना चाहिए देश-विदेश से पर्यटक यहां आने के बाद जिले के पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com