-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Oriental Insurance Recruitment 2025 Notification Out Vacancies For Graduates
ओरिएंटल इंश्योरेंस में ग्रेजुएट उम्मीदवारों की बंपर भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
- Written By: प्रीति शर्मा
Oriental Insurance Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर आया है जिसमें कुल 300 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है।

ओरिएंटल इंश्योरेंस भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
Oriental Insurance Bharti 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OICIL) ने प्रशासनिक अधिकारी (AO) के 300 पदों पर बंपर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। ओआईसीएल में भर्ती का अवसर तलाश रहे लाखों युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। जिसके जरिए ग्रेजुएट्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी की इस भर्ती में 285 पद एओ जर्नलिस्ट और 15 पद हिंदी ऑफिसर के रिक्त हैं। बता दें कि ओआईसीएल एओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी भारत सरकार की इंश्योरेंस कंपनी है। जिसमें नौकरी का अवसर बार-बार नहीं आता है। ऐसे में एओ के पद पर वैकेंसी कई लोगों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर हो सकता है। जिसमें आपको अच्छी सैलरी और करियर ऑप्शन मिलेगा। अगर आपकी ग्रेजुएशन हो चुकी है और आप नौकरी की तलाश में हैं तो इस भर्ती का लाभ उठा सकते हैं।
दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन
ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती देख रहे उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाना होगा। एओ जर्नलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। बता दें कि आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
RITES Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पदों पर भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी का मौका
OPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
SPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता
यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु में असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर बंपर भर्ती, लाखों में होगी सैलरी
कितना होगा आवेदन शुल्क
अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।
तीन चरणों में होगा एग्जाम
ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में कंप्लीट होगी। जिसमें सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम होगा। उसके बाद रिटन यानी मेन्स एग्जाम लिया जाएगा। अंत में इंटरव्यू के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार टायर 1 परीक्षा की संभावित तिथि 10 जनवरी 2026 और टायर 2 परीक्षा की तिथि 28 फरवरी 2026 हो सकती है। फिलहाल इंटरव्यू की संभावित तिथि घोषित नहीं की गई है।
Oriental insurance recruitment 2025 notification out vacancies for graduates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














