- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ashok Kharat Case Ca Lalit Pofale Arrest Shivnika Trust Financial Probe Nashik
खरात केस में दुबई कनेक्शन की जांच, सीए ललित पोफले पर गिरफ्तारी की तलवार, शिवनिका ट्रस्ट का करोड़ों का लेनदेन
Shivnika Trust Financial Scam: नासिक के चर्चित अशोक खरात मामले में शिवनिका ट्रस्ट के संदिग्ध करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच तेज हो गई। जिसमें अब सीए ललित पोफले की गिरफ्तारी की चर्चा जोरों पर है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Ashok Kharat Case Nashik (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Case Nashik: ढोंगी ज्योतिषी अशोक खरात के शिवनिका ट्रस्ट से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध आर्थिक व्यवहार की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामला और भी नाटकीय होता जा रहा है। इस मामले में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ललित पोफले की गिरफ्तारी की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि खुद को बचाने के लिए पोफले अब खरात के खिलाफ ही धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि देर रात तक ऐसी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
जांच में सामने आया है कि जिस शिवनिका ट्रस्ट का टर्नओवर 2018 में महज 4 लाख रुपये था, वह 2024 तक करोड़ों में पहुंच गया। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस भारी-भरकम निधि का स्रोत क्या है और इसमें किन प्रभावशाली लोगों के हित जुड़े हैं। चूंकि इन सभी व्यवहारों में ललित पोफले की भूमिका केंद्रीय रही है, इसलिए वह मामला उजागर होने के बाद से ही भूमिगत हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के डर से अब पोफले खुद को पीड़ित (फिर्यादी) बताकर सामने आने की कोशिश कर रहे हैं।
अब ‘शिकायतकर्ता’ बनने की फिराक में सीए
सूत्रों का दावा है कि अशोक खरात ने करीब 100 करोड़ रुपये दुबई भेजे हैं। अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेनदेन का अनुमान लगाया जा रहा है। चूंकि पोफले ही ट्रस्ट का आर्थिक कामकाज देखते थे, इसलिए संदेह है कि ये सभी ट्रांजेक्शन उन्हीं के माध्यम से हुए। इस मामले में ललित के भाई हर्षद प्रकाश पोफले भी अब पुलिस के रडार पर हैं। सीए पोफले के क्लाइंट्स की सूची में देश के नामचीन नाम शामिल हैं। इनमें योगगुरु रामदेव बाबा के संस्थान, रजनीगंधा पान मसाला, काका हलवाई और कल्याण भेल जैसे बड़े नाम और मुंबई-दिल्ली के उद्योगपति शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: जर्जर इमारत ढही, बड़ा हादसा टला, रविवार की खामोशी ने बचाई कई जिंदगियां
ढोंगी तांत्रिक खरात मामले में चाकणकर की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए SIT ने किया तलब
जालना ड्रायपोर्ट पर महसूल विभाग का ताला, अधर में रावसाहेब दानवे का ‘सपना’
मीरा- भाईंदर में प्रॉपर्टी टैक्स का बड़ा झटका, 1 अप्रैल से 66% तक बढ़ोतरी, विपक्ष का जोरदार विरोध
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बचे सिर्फ 6 नक्सली, एसपी नीलोत्पल ने दी कड़ी चेतावनी, बोले- ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे
व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान
आरोप है कि पोफले इन उद्यमियों को उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के नाम पर विभिन्न बाबाओं के पास ले जाते थे। ज्योतिषी को प्रभावित व्यक्ति की आर्थिक और निजी जानकारी पहले ही दे दी जाती थी, ताकि उस पर ‘चमत्कार’ का प्रभाव डालना आसान हो सके। सूत्रों के अनुसार, पोफले उद्यमियों की आर्थिक क्षमता के आधार पर ज्योतिषी तय करते थे।
- 1000 करोड़ से अधिक टर्नओवर: बेंगलुरु के लक्ष्मण महाराज।
- 500 करोड़ से अधिक टर्नओवर: अशोक खरात।
- 200 करोड़ से अधिक टर्नओवर: सुजित देशमुख महाराज और रघुनाथ येमुल।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी केवल शिकायतकर्ता बन जाने से अपनी सजा से बच नहीं सकता। जांच के दौरान यदि संलिप्तता पाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई निश्चित है।
प्रतिक्रिया :
झांसी की रानी प्रतिष्ठान की अध्यक्ष एड. रूपाली पाटिल ठोंबरे ने कहा कि ललित पोफले शिवनिका संस्थान का पूरा प्रबंधन देखते थे और सभी आर्थिक व्यवहारों में सीधे तौर पर शामिल थे। एसआईटी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार करे, ऐसी हमें उम्मीद है।
Ashok kharat case ca lalit pofale arrest shivnika trust financial probe nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: जर्जर इमारत ढही, बड़ा हादसा टला, रविवार की खामोशी ने बचाई कई जिंदगियां
Mar 29, 2026 | 08:13 PMपर्सनल लोन से सस्ता है गोल्ड लोन! लेकिन एक छोटी सी चूक से जा सकता है आपका सोना, जानें फायदे और नुकसान
Mar 29, 2026 | 08:09 PMढोंगी तांत्रिक खरात मामले में चाकणकर की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए SIT ने किया तलब
Mar 29, 2026 | 08:03 PMक्लैश से नहीं डरते Adivi Sesh! ‘भूत बंगला’ के सामने ‘डकैत’ उतारने पर कही बड़ी बात
Mar 29, 2026 | 07:55 PMMost Fifties in IPL: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास? वॉर्नर और कोहली के इस खास रिकॉर्ड पर ‘हिटमैन’ की नजर
Mar 29, 2026 | 07:54 PMजालना ड्रायपोर्ट पर महसूल विभाग का ताला, अधर में रावसाहेब दानवे का ‘सपना’
Mar 29, 2026 | 07:53 PMबंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता के खिलाफ इस दिग्गज को मैदान में उतारा
Mar 29, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM











