-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhayandar East Shripal Industrial Building Collapse Jai Ambe Industrial Estate Dangerous Building Incident
Thane News: जर्जर इमारत ढही, बड़ा हादसा टला, रविवार की खामोशी ने बचाई कई जिंदगियां
- Written By: आंचल लोखंडे
Mira Bhayandar Municipal Negligence: भाईंदर पूर्व के बी.पी. क्रॉस रोड नंबर 5 स्थित जय अंबे इंडस्ट्रियल एस्टेट की जर्जर श्रीपाल इंडस्ट्रियल बिल्डिंग का हिस्सा अचानक गिर गया।

Shripal Industrial Building collapse (सोर्सः सोशल मीडिया)
Shripal Industrial Building Collaps: भाईंदर पूर्व स्थित बी.पी. क्रॉस रोड नंबर 5 पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जय अंबे इंडस्ट्रियल एस्टेट की श्रीपाल इंडस्ट्रियल बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इमारत की बालकनी, छज्जा और छत का हिस्सा जाली समेत नीचे आ गिरा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि घटना रविवार को हुई, जब अधिकांश गालों में कामकाज बंद था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा किसी कार्यदिवस में होता, तो यहां रोजाना होने वाले मजदूरों के भारी आवागमन के चलते बड़ी जनहानि हो सकती थी।
सुरक्षा मानकों का पालन नहीं
बताया जा रहा है कि 26 गालों वाली इस इमारत को महानगरपालिका ने दो साल पहले ही “खतरनाक” घोषित कर खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद न तो इमारत को पूरी तरह खाली कराया गया और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। उल्टा, बिना विशेषज्ञ निगरानी के मरम्मत कार्य किए जाने से संरचना और कमजोर हो गई, जो अंततः हादसे की वजह बनी।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर से उठीं तेज हवाओं ने बढ़ाई ठाणे की मुसीबत; रेड अलर्ट के बाद अब ऑरेंज अलर्ट, आज भी स्कूल-कॉलेज बंद
मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
ठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
ठाणे के मीरा रोड में बारिश बनी विवाद की वजह,कोयता निकालने का वीडियो वायरल, समझौते के बाद नहीं दर्ज हुआ मामला
लापरवाही पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल, मनपा अधिकारी दत्तात्रेय बरकुटे, जनप्रतिनिधियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इमारत में रह रहे करीब 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और बिजली-पानी की आपूर्ति तत्काल बंद कर दी।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली: भीषण गर्मी में पक्षी-पशु बेहाल, दाना-पानी उपक्रम भूले सामाजिक संगठन
फिलहाल, पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर इमारत को पूरी तरह ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस मामले में लापरवाही की जांच के संकेत भी दिए गए हैं। यह घटना एक बार फिर जर्जर इमारतों को लेकर प्रशासनिक सतर्कता और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
Bhayandar east shripal industrial building collapse jai ambe industrial estate dangerous building incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP का प्रदेशभर में सम्मेलन अभियान, दतिया उपचुनाव से लेकर दिग्विजय की पदयात्रा तक हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान
Jul 06, 2026 | 08:58 AMजेडी वेंस के ‘अकेले इजरायल’ वाले दावे पर नेतन्याहू का जवाब, भारत को बताया अपना सबसे ताकतवर दोस्त
Jul 06, 2026 | 08:57 AMWorld Zoonoses Day: जानवरों से प्यार करें, लेकिन इन बीमारियों से रहें सावधान! जानें जूनोटिक रोगों के बारे में
Jul 06, 2026 | 08:56 AMक्रिकेटर हरभजन सिंह ने बांधे दिलजीत दोसांझ के तारीफ के पूल, फिर भी ओटीटी से हट गई फिल्म
Jul 06, 2026 | 08:46 AMGold-Silver Rate: मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; देखें अपने शहर का ताजा भाव
Jul 06, 2026 | 08:46 AMNavabharat Nishanebaaz: अच्छे दिन का करो इंतजार, कभी तो आएगी जीवन में बहार
Jul 06, 2026 | 08:41 AMभोपाल नगर निगम में ₹14.70 लाख का साइबर फर्जीवाड़ा, दो कर्मचारी गिरफ्तार, जांच के दायरे में महिला ऑपरेटर
Jul 06, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














