-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Loan Explained Benefits Risks Interest Rates Guide
पर्सनल लोन से सस्ता है गोल्ड लोन! लेकिन एक छोटी सी चूक से जा सकता है आपका सोना, जानें फायदे और नुकसान
- Written By: मनोज आर्या
Gold Loan Benefits and Risk: गोल्ड लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जल्दी मिल जाता है और इसमें प्रोसेस आसान होती है। सिक्योर्ड लोन की वजह से इसका ब्याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम होता है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold Loan Guide: आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग कई तरह के लोन विकल्प देखते हैं, जिनमें गोल्ड लोन एक आसान और तेज विकल्प माना जाता है। यह एक ऐसा सिक्योर्ड लोन होता है, जिसमें आप अपने सोने के गहने या आभूषण गिरवी रखकर बैंक या फाइनेंस कंपनी से पैसे उधार लेते हैं।
गोल्ड लोन में आप अपने सोने के गहनों को बैंक या एनबीएफसी (एनबीएफसी) के पास जमा करते हैं और उसके बदले आपको उसकी वैल्यू का एक निश्चित हिस्सा लोन के रूप में मिल जाता है। आमतौर पर सोने की कीमत का 70 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक लोन दिया जाता है, जिसे एलटीवी (लोन टू वैल्यू) कहा जाता है। जब आप पूरा लोन और ब्याज चुका देते हैं, तो आपका सोना आपको वापस मिल जाता है।
गोल्ड लेना कितना आसान?
विशेषज्ञों के अनुसार, गोल्ड लोन लेना काफी आसान होता है। इसके लिए आपको ज्यादा कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। आपको बस अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) और सोने के गहने लेकर बैंक या फाइनेंस कंपनी में जाना होता है। वहां सोने की शुद्धता और वजन की जांच की जाती है और उसी आधार पर लोन की राशि तय की जाती है। कई संस्थाएं कुछ ही घंटों में लोन अप्रूव कर देती हैं और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
गोल्ड लोन का सबसे बड़ा फायदा
गोल्ड लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जल्दी मिल जाता है और इसमें प्रोसेस आसान होती है। चूंकि यह सिक्योर्ड लोन होता है, इसलिए इसका ब्याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम होता है। इसके अलावा इसमें आमतौर पर क्रेडिट स्कोर की ज्यादा जरूरत नहीं होती, इसलिए कम सिबिल स्कोर वाले लोग भी आसानी से लोन ले सकते हैं।
इस लोन में लचीलापन भी होता है, जैसे आप ईएमआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं या केवल ब्याज भरकर अंत में पूरा मूलधन चुका सकते हैं। यह छोटे समय के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने का अच्छा विकल्प माना जाता है।
गोल्ड लोन के कुछ नुकसान
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड लोन के कुछ नुकसान भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सबसे बड़ा जोखिम यह है कि अगर आप समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं तो बैंक या कंपनी आपका सोना नीलाम कर सकती है। इसके अलावा, सोने की कीमत में गिरावट आने पर आपको अतिरिक्त मार्जिन देना पड़ सकता है। कुछ मामलों में प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी ज्यादा हो सकते हैं। अगर लंबे समय तक लोन चलता है, तो ब्याज का बोझ भी बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड लोन तब लेना बेहतर होता है, जब आपको कम समय के लिए तुरंत पैसे की जरूरत हो और आपके पास आय का कोई निश्चित स्रोत हो जिससे आप समय पर लोन चुका सकें। यह मेडिकल इमरजेंसी, बिजनेस की जरूरत या शॉर्ट-टर्म खर्च के लिए उपयोगी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में झुलसा दलाल स्ट्रीट! टॉप 10 में से 7 दिग्गज कंपनियों के ₹1.75 लाख करोड़ स्वाहा
गोल्ड लोन में जोखिम क्या?
विशेषज्ञों के मुताबिक, गोल्ड लोन एक आसान और तेज विकल्प जरूर है, लेकिन इसमें आपका कीमती सोना दांव पर होता है। इसलिए लोन लेने से पहले ब्याज दर, चार्ज और भुगतान की शर्तों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। सही योजना और समय पर भुगतान के साथ गोल्ड लोन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन लापरवाही आपको नुकसान में भी डाल सकती है।
Gold loan explained benefits risks interest rates guide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMसंभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














