- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amrit Bharat Express Nashik Jalgaon Ayodhya Varanasi Train Tourism Connectivity
महाराष्ट्र को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नासिक-त्र्यंबकेश्वर के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Amrit Bharat Express: महाराष्ट्र को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, नाशिक और जलगांव से अयोध्या व वाराणसी का सफर आसान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Amrit Bharat Express (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडया)
Nashik Ayodhya Train: नासिक और जलगांव को मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली दो नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों के परिचालन से धार्मिक पर्यटन को बड़ी मजबूती मिलने वाली है। बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (एलटीटी) के बीच शुरू हुई इन सेवाओं से श्रद्धालुओं को अयोध्या और बनारस के लिए सस्ता और आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही उत्तर भारत के तीर्थयात्रियों के लिए त्र्यंबकेश्वर और शिरडी पहुंचना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन ट्रेनों के माध्यम से भारत के आध्यात्मिक केंद्रों को महाराष्ट्र के वित्तीय और सांस्कृतिक शहरों से जोड़ा गया है। इसमें दैनिक बनारस-हडपसर एक्सप्रेस और साप्ताहिक अयोध्या-मुंबई एक्सप्रेस शामिल हैं।
शिरडी और काशी के बीच सीधा संपर्क
बनारस-हडपसर (पुणे) ट्रेन के जरिए यात्री सुगमता से काशी विश्वनाथ धाम पहुंच सकेंगे। लगभग 30 घंटे के इस सफर में यह ट्रेन 18 स्टेशनों पर रुकेगी। विशेष रूप से यह ट्रेन मनमाड और कोपरगांव होकर गुजरेगी, जो शिरडी साईं बाबा मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार हैं। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को शिरडी के लिए सीधा और किफायती मार्ग उपलब्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त, शिक्षा आयुक्त के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
विरार में दोहरा हत्याकांड: शादी से इनकार पर प्रेमी का खूनी खेल, प्रेमिका और उसकी मां की बेरहमी से हत्या
मीरा-भाईंदर: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, आयुक्त ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण
कांजुरमार्ग गारबेज डिपो में लगेंगे बांस के जंगल, जल्द शुरू होगा कचरे से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट
राम मंदिर दर्शन के लिए विशेष सुविधा:
अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से चलकर करीब 28 घंटे में मुंबई पहुंचेगी। इसके 12 प्रमुख ठहराव होंगे। यह ट्रेन भगवान श्री राम के दर्शन के इच्छुक यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का ठहराव भुसावल, जलगांव और नासिक रोड स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग आने वाले भक्तों और आगामी कुंभ मेले के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी। इन दो नई ट्रेनों के साथ देश में कुल संचालित अमृत भारत एक्सप्रेस की संख्या अब 66 हो गई है।
ये भी पढ़े: अशोक खरात मामले का ‘साइड इफेक्ट’: रूपाली चाकणकर को एक और झटका, पंचायत चुनाव में भाई की करारी हार
बडनेरा-नासिक रोड मेमू अब चलेगी नियमित
जलगांव जिले के यात्रियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। दोपहर के समय चलने वाली बडनेरा-नासिक रोड मेमू (MEMU) ट्रेन, जो अब तक ‘विशेष ट्रेन’ के रूप में चल रही थी, अब नियमित कर दी गई है। मध्य रेलवे के इस निर्णय से जलगांव, भुसावल, पाचोरा और चालीसगांव के यात्रियों को कम किराए में स्थायी सेवा मिलेगी। यह मेमू ट्रेन अब 12 कोच के साथ नए नंबरों (61129/61130) के साथ चलेगी।
अयोध्या और बनारस की यात्रा होगी सुलभ
बडनेरा से सुबह 10:05 बजे छूटकर यह उसी दिन रात 07:40 बजे नासिक रोड पहुंचेगी, जबकि वापसी में नासिक रोड से रात 09:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 05:35 बजे बडनेरा पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव और मनमाड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।
Amrit bharat express nashik jalgaon ayodhya varanasi train tourism connectivity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजधानी भोपाल में वारदात, पहले युवती से दुष्कर्म फिर जबरन की शादी
Apr 29, 2026 | 06:50 PMजिंदगी बदलनी है तो याद रखें ये 2 बातें नाम और सत्संग, नहीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 29, 2026 | 06:42 PMयवतमाल में विधायक के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, पानी की किल्लत और किसानों की बेहाली से बढ़ा बवाल
Apr 29, 2026 | 06:31 PMशिक्षा बोर्ड कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त, शिक्षा आयुक्त के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
Apr 29, 2026 | 06:31 PMPBKS vs RR: श्रेयस अय्यर ने गिनाई पंजाब की हार की वजहें, बताया कैसे राजस्थान के मिडिल ऑर्डर ने छीनी जीत
Apr 29, 2026 | 06:29 PMविरार में दोहरा हत्याकांड: शादी से इनकार पर प्रेमी का खूनी खेल, प्रेमिका और उसकी मां की बेरहमी से हत्या
Apr 29, 2026 | 06:27 PMAssam Exit Poll 2026: क्या बरकरार रहेगी सत्ता या जनता देगी नया जनादेश? एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे हैं?
Apr 29, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM












