कुंभ मेले के कार्यों में आएगी तेजी, त्र्यंबकेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद फडणवीस ने दी जानकारी

Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर दौरे के दौरान कहा कि आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा।
kumbh mela 2027 nashik tryambakeshwar development fadnavis review meeting
Devendra Fadnavis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Kumbh Preparations: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में चल रहे विकास कार्य संतोषजनक हैं और आने वाले समय में इन कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहाँ व्यक्त किया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

अखाड़ों के साथ जल्द होगी समीक्षा बैठक

इस अवसर पर उनके साथ राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, जूना अखाड़े के महंत हरिगिरी जी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महंत रवींद्रपुरी जी महाराज, आनंद अखाड़े के महंत शंकरानंद, महंत गिरिजानंद और महंत रामकृष्ण लहवितकर उपस्थित थे।मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "अगले वर्ष कुंभ मेला आयोजित होना है, जिसे देखते हुए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर दौरे के दौरा

कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

सिंहस्थ कुंभ के समीप आते ही राज्य सरकार इन कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि त्र्यंबकेश्वर के विकास कार्यों और नियोजन के संबंध में वे जल्द ही सभी अखाड़ों के महंतों के साथ चर्चा करेंगे और इसके लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री का स्वागत व सत्कार

त्र्यंबकेश्वर मंदिर देवस्थान की ओर से मुख्याधिकारी योगेश जाधव, कैलाश घुले और मनोज थेटे ने मुख्यमंत्री का स्वागत व सत्कार किया। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान विधायक रवींद्र चव्हाण, विधायक हिरामण खोसकर, कुंभ मेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल सहित मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com