Assam Exit Poll 2026: क्या बरकरार रहेगी सत्ता या जनता देगी नया जनादेश? एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे हैं?

Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं। पोल्स के नतीजे आ चुके हैं। जानिए ये आंकड़े किस ओर इशारा कर रहे हैं।
Assam Exit Poll 2026: क्या बरकरार रहेगी सत्ता या जनता देगी नया जनादेश?
Assam Exit Poll 2026, फोटो- नवभारत
Published on
Updated on

Assam Exit Poll 2026 Results: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं। राज्य की राजनीति इस बार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, जहां एक तरफ सत्तारूढ़ दल अपनी वापसी का दावा कर रहा है, वहीं विपक्ष बदलाव की उम्मीद जता रहा है। ऐसे में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़े संभावित नतीजों की झलक देने लगे हैं।

प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। कुछ एजेंसियां सत्तारूढ़ गठबंधन को बढ़त देती दिख रही हैं, जबकि अन्य सर्वेक्षणों में विपक्ष को मजबूत चुनौती देते हुए दिखाया गया है। सीटों के अनुमान में भी काफी अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे यह साफ है कि अंतिम नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Poll of Exit Polls ने असम में NDA को बहुमत दिया है। इसमें NDA  को 92 सीटों के मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

असम एग्जिट पोल के परिणाम

सोर्स: Poll of Exit Polls कुल सीट -126 | बहुमत -64
पार्टी अनुमान
BJP 92
INC 29
OTHERS 04

AXIS MY INDIA EXIT POLL ने असम में NDA को बहुमत दिया। इसमें NDA  को 80 से 100 सीटों के मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 24 से 36  सीटें मिलने का अनुमान है।

असम एग्जिट पोल के परिणाम

सोर्स: AXIS MY INDIA EXIT POLL कुल सीट -126 | बहुमत -64
पार्टी अनुमान
BJP 88-100
INC 24-36
OTHERS 0-3

Matrize ने असम में NDA को बहुमत दिया। इसमें NDA  को 85 से 95 सीटों के मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 25 से 32  सीटें मिलने का अनुमान है।

असम एग्जिट पोल के परिणाम

सोर्स: Matrize कुल सीट -126| बहुमत -64
पार्टी अनुमान
BJP 85-95
INC 25-32
OTHERS 6-12

असम की राजनीति में इस बार कई अहम मुद्दे केंद्र में रहे। नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC), विकास कार्य, बेरोजगारी और स्थानीय अस्मिता जैसे मुद्दों ने मतदाताओं को प्रभावित किया। ग्रामीण और शहरी इलाकों में वोटिंग पैटर्न अलग-अलग रहा, जिससे चुनावी गणित और भी जटिल हो गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, लेकिन इस बार विपक्ष ने ज्यादा मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां मामूली अंतर से जीत-हार तय हो सकती है।

exit poll के नतीजे भले ही रुझान दिखा रहे हों, लेकिन असम की राजनीति में अंतिम फैसला अक्सर नतीजों के दिन ही साफ होता है। अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह पता चलेगा कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है और क्या एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com