- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Talegaon Gram Sabha Dispute Reached The Police Station
Amravati News: तलेगांव ग्रामसभा का विवाद पहुंचा पुलिस थाने, भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों पर मामला दर्ज
तलेगांव ग्राम पंचायत की ग्रामसभा के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में ग्रामविकास अधिकारी द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों और कुछ ग्रामवासियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई गई
- Written By: आंचल लोखंडे

तलेगांव ग्रामसभा का विवाद पहुंचा पुलिस थाने (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: तलेगांव ग्राम पंचायत की ग्रामसभा के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में ग्रामविकास अधिकारी द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों और कुछ ग्रामवासियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार 30 मई को ग्रामपंचायत की बैठक गांव के पुराने स्कूल भवन में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों और कुछ ग्रामवासियों ने ग्रामविकास अधिकारी पर सवालों की बौछार कर दी। खासतौर पर प्रभाग क्रमांक-4 में स्थित श्मशानभूमि के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया, जिसके चलते वहां भारी हंगामा हुआ।
बाद में ग्रामविकास अधिकारी, सरपंच, युवा मोर्चा के सदस्य और अन्य ग्रामवासी श्मशानभूमि स्थल पर पहुंचे, जहां निर्माण कार्य में गड़बड़ी और विसंगतियां सामने आने के बावजूद बिल जारी करने पर विवाद और बढ़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और अंततः यह विवाद पुलिस थाने तक जा पहुंचा।
दस्तावेजों की मांग कर काम में डाल रहे रुकावट
ग्रामविकास अधिकारी गजानन कालमेघ ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2024 से तलेगांव ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं और तभी से तुषार धनजोडे, संजय सरावे, रमेश ठवकर और अजय हटवार जैसे ग्रामवासी लगातार उनके कार्यों में दखल दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी बहस, मुंबई भाजयुमो का कांग्रेस के तिलक भवन पर आंदोलन, AI समिट प्रदर्शन का दिया जवाब
Amravati News: शिवसेना शिंदे, उबाठा व बसपा ने बनाया गुट, शिंदे-उबाठा समीकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
Amravati News: स्थायी समिति व 8 स्वीकृत सदस्यों का चयन, मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा संपन्न
‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया
अधिकारी ने कहा कि वे सरकारी दस्तावेजों की बार-बार मांग करते हैं, जोर-जोर से बोलते हैं और काम में रुकावट डालते हैं। 30 मई को दोपहर 1:30 बजे उक्त चारों व्यक्ति ग्रामसभा में पहुंचे और श्मशानभूमि के निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाए।
पुलिया के अधूरे कार्य से बस सेवा बंद,पलसगांव-जोगीसाखरा मार्ग की त्रासदी
गाली-गलौज व धक्का-मुक्की
जब वे स्थल निरीक्षण के लिए गए, तो वहां कार्य को निकृष्ट बताया गया और बिल रोकने की मांग की गई। ग्रामविकास अधिकारी ने बताया कि यह काम अनुमोदित योजना के तहत किया गया है और चांदूर के उपअभियंता द्वारा इसका प्रमाणन भी किया गया है। इसके बावजूद विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Talegaon gram sabha dispute reached the police station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी बहस, मुंबई भाजयुमो का कांग्रेस के तिलक भवन पर आंदोलन, AI समिट प्रदर्शन का दिया जवाब
Feb 20, 2026 | 08:49 PM‘नैना की कहानी मेरी भी…’, संदीपा धर ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, ‘दो दीवाने सहर में’ की बताई जर्नी
Feb 20, 2026 | 08:47 PMNepal: झापा-5 में केपी शर्मा ओली की अग्निपरीक्षा, क्या बालेन शाह ढहा पाएंगे पूर्व पीएम का 34 साल पुराना किला?
Feb 20, 2026 | 08:47 PMT20 World Cup: सुपर-8 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान पर आई हेल्थ अपडेट, जानें साथी खिलाड़ी ने क्या कहा?
Feb 20, 2026 | 08:45 PMइंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PMAmravati News: शिवसेना शिंदे, उबाठा व बसपा ने बनाया गुट, शिंदे-उबाठा समीकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
Feb 20, 2026 | 08:37 PMदिल्ली में अब लग्जरी यमुना क्रूज का उठाए आनंद… पढ़ें पूरी डिटेल्स
Feb 20, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM












