- Hindi News »
- Entertainment »
- Do Deewane Shahar Mein Sandeepa Dhar Naina Share Personal Journey
‘नैना की कहानी मेरी भी…’, संदीपा धर ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, ‘दो दीवाने सहर में’ की बताई जर्नी
Sandeepa Dhar Instagram Post: दो दीवाने सहर में में संदीपा धर ने नैना के किरदार के जरिए खुद की कहानी बताई। फिल्म प्यार और आत्म-खोज की यात्रा है, जिसने दर्शकों का दिल छू लिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

संदीपा धर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Do Deewane Sehar Mein Movie: 20 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह खुद को जानने और समझने की यात्रा भी है। फिल्म रिलीज होते ही एक्ट्रेस संदीपा धर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने किरदार ‘नैना’ को सिर्फ एक रोल नहीं बल्कि अपने निजी अनुभव से जुड़ा बताया। पोस्ट में उन्होंने फिल्म के कुछ बीटीएस (Behind The Scenes) भी साझा किए, जिसमें उनके साथ लीड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आए।
नैना के किरदार से जुड़ी संदीपा की भावनाएं
संदीपा धर ने अपने पोस्ट में लिखा, “वो आ गई है। नैना अब आपकी है। मैंने लगभग एक साल तक इस किरदार के साथ जीया। इसने मुझे उन सवालों पर सोचने को मजबूर किया, जिनसे मैं बचती थी कितनी बार हमने किसी की पसंद बनने के लिए खुद को बदला? कितनी बार पूरी कोशिश के बाद भी लगा कि हम काफी नहीं हैं? नैना की कहानी मेरी भी है, शायद आपकी भी।”
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दर्शकों को यह संदेश भी दिया कि यह फिल्म सिर्फ प्यार और रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति के अंदर झांकने और अपनी असली पहचान खोजने की कहानी है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
खुद को जानना और स्वीकारना
फिल्म की कहानी मुख्य रूप से आत्म-खोज और स्वीकृति पर केंद्रित है। संदीपा ने आगे लिखा, “हमें बार-बार अपनी अहमियत साबित करने की जरूरत नहीं है। अपनी कीमत खुद जानना जरूरी है। अगर कभी आपको लगा कि आप पर्याप्त नहीं हैं या किसी के लिए खुद को बदलते-बदलते असली रूप खो दिया, तो यह कहानी आपके लिए है।”
यह फिल्म दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि प्यार या रिश्तों में खुद को बदलना जरूरी नहीं, बल्कि अपनी कमियों और वास्तविकताओं को अपनाना ही सबसे बड़ा सबक है।
‘दो दीवाने सहर में’ में प्यार और रिश्तों को नए दृष्टिकोण से दिखाया गया है। सिद्धांत चतुर्वेदी का किरदार एक ऐसे युवक का है, जिसे उसकी अलग बोलने की शैली और व्यवहार के कारण जज किया जाता है। फिल्म यह स्पष्ट रूप से दिखाती है कि हमारी कमियां ही हमें खास बनाती हैं और इन्हें अपनाने में ही हमारी असली सुंदरता निहित है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग पर सबकी नजरें, टॉप ओपनर बनने के लिए होगी बड़ी लड़ाई, क्या ‘Toxic’ पर लगाएगी ब्रेक?
रवि उडयावर ने संभाली थी फिल्म की कमान
फिल्म का निर्देशन रवि उडयावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार ने प्रोड्यूस किया है। मजबूत कहानी, इमोशनल किरदार और आत्म-खोज की थीम ने फिल्म को दर्शकों के बीच खास स्थान दिलाया है।
Do deewane shahar mein sandeepa dhar naina share personal journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














